एडिलेड। मात्र 7 दिनों बाद विश्वकप का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है, टीम इंडिया को विराट कोहली और रोहित शर्मा से सबको बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं इसलिए रोहित शर्मा ने भी कहा है कि वो अपनी पूरी तरफ से कोशिश करेंगे कि लोगों को निराश ना करूं।
रोहित शर्मा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए देश के लिए खेलना और जर्सी पहनना अपने आप में गौरव की बात है इसलिए मुझे इसका मतलब पता है। रोहित ने कहा कि आप जैसे ही भारतीय जर्सी पहनते हैं, वह आपको प्रेरणा से भर देता है और आप मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आप इसके साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।
रोहित ने स्पष्ट किया कि मैं पिछला विश्व कप नहीं खेल पाया था और इस बार मैं अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं। मैं इस प्रयास में अपने ऊपर अधिक दबाव नहीं डालना चाहता। गौरतलब पिछले दिनों दोहरा शतक जड़कर लोगों के दिलों के राजा बने रोहित शर्मा के माता-पिता ने कहा है कि विश्वकप के बाद वो उनकी शादी कर देंगे और वो इस तरह से विश्वकप की जीत का जश्न मनायेंगे।
Looking forward to my first World Cup experience #Excited #ItAllStartsTomorrow
— Rohit Sharma (@ImRo45) February 7, 2015