नई दिल्ली। बैग बैश लीग के फाइनल में जेक वेदराल्ड की धमाकेदार शतकीय पारी की मदद से एडिलेड स्ट्राइकर ने होबार्ट हरीकेंस को 25 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली है। एडिलेड ओवल में खेले गए इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 202 रन बनाए।
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरीकेंस टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 177 रन ही बना सकी। हरीकेंस की तरफ से सबसे ज्यादा 68 रन डी'आर्की शॉर्ट ने बनाए, वहीं कप्तान जॉर्ज बेली ने भी 46 रनों की तेज पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। स्ट्राइकर टीम के लिए जेक वेदराल्ड ने केवल 70 गेंदो में 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 115 रनों की शानदार पारी खेली।
इसके अलावा कप्तान ट्रेविस हेड ने भी 44 रन बनाए। बता दें कि डी'आर्की को पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा शतकवीर जेक वेदराल्ड को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
The @StrikersBBL are #BBL07 CHAMPIONS! https://t.co/1p4PjayiaP #BBLFinal pic.twitter.com/J9bKP8Bke5
— KFC Big Bash League (@BBL) February 4, 2018
That winning feeling! #BBLFinal pic.twitter.com/lSDapDlphU
— KFC Big Bash League (@BBL) February 4, 2018
Proud of these boys and everyone involved with the @StrikersBBL organisation! 🙌🏻💙🏆 #StrikeForce pic.twitter.com/c91TBLC8qT
— Peter Siddle (@petersiddle403) February 4, 2018