वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं खेल पाए कोई विश्व कप, अजहरुद्दीन ने बताई कहां रही कमी
नई दिल्ली। वीवीएस लक्ष्मण भारत के लिए कई माैकों पर अहम साबित हुए हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो कभी कोई विश्व कप नहीं खेल सके। टेस्ट में तो लक्ष्मण विरोधी टीमों के सामने रेखा खींच देते थे जिसे पार पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता था, लेकिन उनका वनडे में चयन करना मुश्किल हो जाता था। आखिर क्यों लक्ष्मण अपने करियर में कोई विश्व कप नहीं खेल सके? इसका जवाब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दिया है।

अच्छी फील्डिंग नहीं कर सके लक्ष्मण
अजहरुद्दीन का मानना है कि वीवीएस लक्ष्मण काफी दुर्भाग्यशाली थे कि उन्हें अपने करियर में वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला। अजहरुद्दीन ने ये भी कहा कि कैसे वीवीएस लक्ष्मण की फील्डिंग की वजह से सीमित ओवरों की टीम में उनका चयन मुश्किल हो जाता था। अजहरुद्दीन ने एक खेल बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा कि लक्ष्मण की फील्डिंग उतनी अच्छी नहीं थी, इसलिए शायद उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला।

वनडे में नहीं कर सके फील्डिंग
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा 'शायद चयकर्ताओं को लगा कि उनकी फील्डिंग उतनी अच्छी नहीं है, इसलिए उन्हें शामिल नहीं किया गया। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर अगर बात करें तो वीवीएस लक्ष्मण के वनडे में 2 या 3 शतक हैं। मेरे ख्याल से उन्होंने कुछ शतक ऑस्ट्रेलिया में भी लगाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण काफी जबरदस्त फील्डर थे, टेस्ट मैचों में उन्होंने स्लिप में 120 या 130 कैच पकड़े। लेकिन जहां तक वनडे मैचों का सवाल है, तो आप केवल स्लिप में फील्डिंग नहीं कर सकते हैं। आपको मैदान के हर कोने में फील्डिंग करनी होगी।

रहे अनलकी
हालांकि मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि वीवीएस लक्ष्मण को कप्तान चाहता तो उनकी पसंद की जगह पर फील्डिंग में खड़ा रख सकता था लेकिन वो इस मामले में अनलकी रहे और वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए। अजहरुद्दीन ने कहा ' कभी-कभी हमें टीम कॉम्बिनेशन और कप्तान की रणनीति के हिसाब से जाना होता है। मेरे हिसाब से एक बल्लेबाज के तौर पर वो अनलकी थे, क्योंकि कप्तान अगर चाहता तो उन्हें फील्ड में बचा भी सकता था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
