हमारे पास खिताब बचाने के लिए जरूरी संतुलन : अफरीदी
पाकिस्तान ने पिछले वर्ष यूनिस खान के नेतृत्व में खिताबी जीत हासिल की थी। गुल ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका और 2009 में इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप के दोनों पिछले संस्करणों में सर्वाधिक विकेट लिए थे। इस बार वह जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण 30 अप्रैल से शुरू हो रहे विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे।
समाचार पत्र 'द डॉन' ने अफरीदी के हवाले से लिखा है, "गुल रिवर्स स्विंग के विशेषज्ञ हैं। वेस्टइंडीज की धीमी पिचों पर भी वह कहर बरपा सकते थे लेकिन यह हमारी बदकिस्मती है कि वह टीम में नहीं हैं। हमें इसका अफसोस है लेकिन हमारी टीम इतनी संतुलित है कि हम खिताब बचाने में सफल रहेंगे।"
विश्व कप के लिए कप्तान नियुक्त किए गए अफरीदी मानते हैं कि उनकी टीम स्पिनरों की बदौलत शानदार शुरुआत करेगी। अफरीदी ने कहा, "स्पिनर हमें जीत दिलाएंगे। सईद अजमल, मोहम्मद हफीज और अब्दुर रहमान के साथ-साथ मेरी भूमिका भी अहम होगी। ये तीनों स्पिनर किसी टीम के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications