Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: ऐतिहासिक जीत को खुद के लिए भावुकता भरा पल बताते हुए विराट कोहली ने कही ये बात

Winning in Australia is my biggest achievement says Virat Kohli| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में उसके ही घर में मात दे दी है। विराट कोहली की कप्तानी में मौजूदा भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 71 साल पुराने इतिहास को भी बदल दिया है। 71 साल से अब तक कोई भी भारतीय टीम कंगारूओं को उनके घर में टेस्ट सीरीज में नहीं हरा पाई थी। भारत ने चार टेस्ट मैचों में 2-1 से जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत में भारत की कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने इसको टीम के शानदार प्रयास की जीत बताया। कोहली ने बताया की खिलाड़ी टीम को जिताने के लिए खेले।

इसके साथ भारतीय कप्तान ने कहा कि हमने अपनी पिछली गलतियों में सुधार किया। हम टीम के लिए बेहतर करने के इरादों पर कायम रहे। कोहली ने इस ऐतिहासिक पल को अपने लिए भावुकता भरा बताते हुए कहा कि ये मेरे लिए इमोशनल मौका है क्योंकि मुझे पता है कि यहां (ऑस्ट्रेलिया) में जीतना कितना मुश्किल है। हम भारत से बाहर सीरीज जीतने के लिए बेकरार थे। अब हम एक टीम के रूप में खुद को पूर्ण महसूस कर रहे हैं।

कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की बात करते हुए यह कहा कि हम यह संदेश हर तरफ देना चाहते हैं कि टेस्ट मैच ही क्रिकेट का सबसे महत्वपूर्ण फार्मेट है। जब तक टेस्ट क्रिकेट जिंदा है, तब तक क्रिकेट भी जिंदा रहेगा। यह क्रिकेट का सबसे शुद्ध रूप है जो आपके खेल को सुधारता है।

Story first published: Monday, January 7, 2019, 10:34 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+