यूके में अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी में है राजस्थान रॉयल्स, वार्न ने बताया प्लान
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स टीम के ब्रांड एंबेसडर शेन वार्न ने आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी के यूनाइटेड किंगडम में बिजनेस प्लान के बारे में बात की है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम का ब्रिटेन में काफी अच्छा फैन बेस है। टीम के मुख्य ऑनर मनोज बडाले भी एक ब्रिटिश हैं और हाल के समय में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे धुरंधर इंग्लिश क्रिकेटरों को टीम में शामिल किया है।
ऐसे में इस फ्रेंचाइंजी ने यह तय किया है कि मैदान के बाहर भी अपना दायरा बढ़ाने के लिए यूके बाजार में पकड़ बनाई जाएगी। मार्च 2019 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ऐसी पहली आईपीएल टीम बनी थी जिसने सरे के रीड स्कूल में यूके बेस्ड अकादमी लॉन्च की है।
राजस्थान रॉयल्स की यूके स्थित ब्रांड न्यू अकादमी के सदस्यों को यह भी अवसर मिलेगा की वे भारत स्थित अकादमी के लड़कों और लड़कियों के साथ अपनी जगहों की अदला-बदली कर सकें।
टीम के कोच और पूर्व कप्तान वार्न ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'व्यापार और खेल आपस में जुड़े हुए हैं और एक ऐसे समय में जब कई लोग क्रिकेट के भविष्य पर बात कर रहे हैं, राजस्थान रॉयल्स लगातार ये दर्शा रही है कि वे इस मामले में आगे हैं।'
वार्न ने आगे कहा, 'हम दुनिया की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक हैं क्योंकि हमने दुनिया के युवा टैलेंट को पहचानना और उनको विकसित करने में भाग लिया है, उदारहण के तौर पर यूके के सरे की अकादमी को लिया जा सकता है। हमारे पास यूके, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत दुनिया भर में बड़ी योजनाएं हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
