टेस्ट क्रिकेट को लेकर ICC के विचार पर गांगुली बोले- मैं बिना सोचे समझे नहीं बोलता
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने टेस्ट मैच को 5 दिन की बजाय 4 दिन तक करने का विचार किया है। हालांकि यह बदलाव सभी टेस्ट मैचों के लिए नहीं बल्कि जो विश्व टेस्ट चैंपियशिप के शेड्यूल में आएंगे वही मैच चार दिन के होंगे। आईसीसी जल्द ही इसपर फैसला ले सकती है लेकिन इससे पहले बाकी क्रिकेट बोर्ड का सहमत होना भी जरूरी है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के अध्यक्ष साैरव गांगुली ने फिलहाल आईसीसी के इस प्लान पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना किया।
आईसीसी के विचार पर जब गांगुली से राय मांगी गई तो उन्होंने कहा, "सबसे पहले हमें प्रस्ताव देखना होगा, इसे आने दीजिए और इसके बाद हम देखेंगे। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं बिना सोचे समझे इसपर नहीं बोल सकता।"
गाैरतलब है कि आईसीसी की क्रिकेट समिति ने विचार रखा है कि 2023 से 2031 के सत्र में टेस्ट मैचों को 5 दिन में करवाने की बजाय 4 दिन के लिए करवाया जाएगा। इससे समय की बचत भी होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने बताया, 'ये ऐसा मुद्दा है जिस पर हमें इस सप्ताह गंभीरता से विचार करना होगा। इस मामले पर भावनाओं से ऊपर उठना होगा, लेकिन इसे तथ्यों के हिसाब से देखा जाना चाहिए। हमें समय और ओवर के संदर्भ में ये देखने की जरूरत है कि पिछले पांच-दस सालों में टेस्ट मैचों की औसत लंबाई क्या रही है।'
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच चार दिवसीय टेस्ट खेला गया था। 2017 में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने भी एक-एक मैच खेला। अगर टेस्ट मैचों को 4 दिवसीय किया जाता है तो एक दिन में 90 की जगह 98 ओवर फेंके जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
