For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WI vs SA: लुंगी नगिदी की घातक गेंदबाजी, केवल 97 रन पर ढेर हुए विंडीज की पहली पारी

नई दिल्लीः तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 5/19 और एनरिक नॉर्टजे ने 4/35 के शानदार आंकड़ों के साथ वेस्टइंडीज टीम को धराशाई कर दिया। यहां बात हो रही है दक्षिण अफ्रीका के कैरेबियाई दौरे की जहां पर पहला टेसट मैच सेंट लुसिया में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन वेस्टइंडीज को 97 रन पर आउट कर दिया। एनगिडी ने टेस्ट में दूसरी बार पांच विकेट लेने का दावा किया जिसके दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को केवल 40.5 ओवर में समाप्त कर दिया, जबकि घरेलू टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ना तो घर के हालात काम आ सके और ना ही टॉस का पक्ष में जाना।

स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 128-4 से आगे था और 31 रनों की बढ़त मिल चुकी थी। वेस्टइंडीज के लिए पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 20 रन बनाए लेकिन वे लगातार निचले क्रम पर आकर अपनी प्रतिभा का नाश ही कर रहे हैं।

अपने प्रदर्शन के बाद एनगिडी ने कहा, 'ऐसा अक्सर नहीं होता है कि आप किसी टीम को 97 रन पर आउट कर देते हैं। विकेट में थोड़ा सा सपोर्ट था इसलिए हमने जितना हो सके उसका फायदा उठाया और हमें थोड़ी सी बढ़त मिली। हम वास्तव में योजना के हिसाब से गेंदबाजी करना चाहते थे, हम अपनी लाइन-लेंथ पर कोई छूट नहीं देना चाहते थे। "

उन्होंने कहा, 'मेरी गेंदबाजी पर काम चल रहा है। मुझे इस तरह का प्रदर्शन करने में सक्षम हुए कुछ समय हो गया है। मैं अपने सीम पोजीशन पर पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत कर रहा हूं, इसे दाएं हाथ के बल्लेबाज से दूर स्विंग करने की कोशिश कर रहा हूं। आज इसे होते देखना वाकई रोमांचक था।"

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लिए एक बुरा दिन तब और खराब हो गया जब बल्लेबाज एन बोनर को हेलमेट पर भारी झटका लगने के बाद बाकी मैच से बाहर कर दिया गया। उन्हें अनुभवी कीरन पॉवेल द्वारा रिप्लेस किया जाएगा।

वैसे तो दक्षिण अफ्रीका ने भी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर को अपनी पारी के पहले ही ओवर में शून्य पर खो दिया। एल्गर बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। कीगन पीटरसन ने कुल 19 रन बनाए, इससे पहले एडेन मार्कराम और रस्सी वैन डेर डूसन ने तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी कर पारी को आगे बढ़ाया। स्टंप से पहले मार्कराम 60 रन पर और वैन डेर डूसन 34 रन बनाकर नाबाद थे।

दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला के सलामी बल्लेबाज कीगन पीटरसन और काइल वेरेने को डेब्यू दिया। वेस्टइंडीज ने पहली टेस्ट कैप तेज गेंदबाज जयडेन सील्स को दी।

Story first published: Friday, June 11, 2021, 9:22 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+