OMG! कोहली, धोनी और गांगुली के नाम दर्ज हुआ एक जैसा रिकॉर्ड
बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला फाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। लेकिन उससे पहले ये जान लो कि मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक कप्तान के तौर पर ये पहला आईसीसी टूर्नामेंट है। कोहली ने अपने पहले ही बड़े टूर्नामेंट में खुद को साबित करते हुए फाइनल तक टीम इंडिया को पहुंचा दिया है। लेकिन कोहली के अलावा दो और बड़े दिग्गज हैं जिन्होंने ये कारनामा पहले ही कर दिखाया है।

दादा की कप्तानी में दो बार फाइनल खेल चुका है भारत, धोनी ने जितवाया
1999 में भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद सौरव गांगुली ने वर्ष 2000 में आईसीसी नॉकआउट कप में भारतीय टीम की अगुआई की थी और अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि फाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2007 में एमएस धोनी भारतीय टी-20 टीम के कप्तान बने। कप्तान के रूप में अपने पहले बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की अगुआई करते हुए भारत ने न केवल अपना पहला टी-20 वर्ल्डकप जीता बल्कि फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। हालांकि धोनी सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में श्रीलंका को हराकर अपना दूसरा वनडे विश्वकप जीता था।

अब कोहली की बारी
और अब नंबर है विराट कोहली का। जनवरी में धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया। जिसके बाद कोहली के नेतृत्व में अपना पहला आईसीसी टूर्नामेंट खेलते हुए भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में है जहां उसका सामना पाकिस्तान से है। भारतीय टीम के सभी तीन कप्तानों ने कप्तान के रूप में अपने पहले आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में टीम को फाइनल तक पहुंचाया है। चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में बात करें तो गांगुली ने भारत को दो बार फाइनल 2000, 2002 तक पहुंचाया है। पहले फाइनल (2000) में भारत न्यूजीलैंड के हाथों हार गया था जबकि 2002 का खिताब श्रीलंका और भारत के बीच साझा किया गया था।

पहली बार धोनी भी हार गए थे
धोनी ने दो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का नेतृत्व किया है। भारत 2009 के चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट चरण तक पहुंचने में नाकाम रहा। जिसमें धोनी ही कप्तान थे। हालांकि 2013 का खिताब जीता था। इस बार भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 5 रन से हराया था। और अब 2017 में कोहली पहली बार भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में फाइनल तक लेकर गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
