बांग्लादेश की मुट्ठी से वेस्टइंडीज ने छीन ली जीत,रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हराया
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रन से हरा दिया। बांग्लादेश को आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद होसैन और मोर्ताजा टीम के लिए ये स्कोर नहीं बना पाए।
वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमेयर ने शतकीय पारी खेलते हुए 125 रन बनाए जिसकी बदौलत कैरेबियाई टीम ने 271 रनों का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांगलादेश की टीम छह विकेट खोकर 268 रन ही बना सकी।
वेस्टइंडीज के कप्तान जासन होल्डर शुरूआत में गेंदबाजी के दौरान काफी महंगे साबित हुए। उन्होंन 66 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही चटकाया। लेकिन 50वें ओवर में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को होल्डर ने 8 रन नहीं बनाने दिए और मैच वेस्टइंडीज की झोली में डाल दिया।
बांग्लादेश की टीम एक वक्त पर जीत की दहलीज पर खड़ी थी। तामिम इकबाल (54) और शाकिब अल हसन (56) की पारी की बदौलत बांग्लादेश की टीम को जीत करीब नजर आ रही थी लेकिन 46वें ओवर में महमूदुल्लाह रन आउट होने के बाद बांग्लादेश का कोई बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं ले जा पाया।
इससे पहले सोमवार को हुए पहले वनडे में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 48 रनों से मात दे दी थी। दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला 2 जुलाई को बेसटेरे में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
