Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में युवराज सिंह के छक्कों का इंतजार करना होगा फैंस को

नई दिल्ली। आईपीएल शुरु होनें में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचें हैं, ऐसे में युवराज सिंह के फिट नहीं होने की वजह सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मुश्किलें बढ़ते दिख रही हैं। युवराज सिंह घायल होने की वजह से दो हफ्तों के लिए अपनी टीम के लिए उपस्थित नहीं होंगे। युवराज सिंह के टखने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोट आ गयी थी।

5 कप्तान जिन्होंने टीम की बेहतरी के लिए खुद छोड़ दी कप्तानी

मौजूदा स्थिति को देखते हुए युवराज सिंह को कम से कम दो हफ्तों तक मैच खेलने के लिए इंतजार करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि युवराज सिंह को पूरी तरह से फिट होने में दो हफ्तें का अभी समय लगेगा।

IPL 9 के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बनें विराट कोहली

इसके साथ ही इस बात की अभी भी पुष्टि नहीं हो पायी है कि युवराज सिंह पूरी तरह से कब फिट होकर टीम का हिस्सा बनेंगे। पिछले साल आईपीएल की बोली में युवराज सिंह को 7 करोड़ रुपए की बोली में खरीदा गया है। टॉम मूडी ने कहा कि टीम के मध्य क्रम को मजबूत करने के लिए हमने युवराज सिंह को टीम में खरीदा था।

इसके साथ ही दीपक हुडा जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में लिया गया था। मूडी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी हम आत्मविश्वास से भरपूर हैं, खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे औऱ हम फाइनल तक पहुंचेंगे। वहीं इस बार सनराईजर्स हैदराबाद टीम की कमान कप्तान डेविड वार्नर को दी गयी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+