Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली को खेल रत्न तो रहाणे को अर्जुन अवॉर्ड देने की बीसीसीआई ने की सिफारिश

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को खेल रत्न और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे को अर्जुन अवॉर्ड देने के लिए बीसीसीआई ने सरकार को अपनी सिफारिश भेजी है। विराट कोहली लगातार अपनी शानदार फार्म में है और उन्होंने टी-20 विश्वकप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की घोषणा

टेस्ट क्रिकेट से धोनी के सन्यास लेने के बाद कोहली ने टीम की कमान संभाली और लगातार कई जीत दर्ज की। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका पर जीत दर्ज की। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से भी हराकर टीम को एक पायदान आगे पहुंचाया। यहां गौर करने वाली बात है कि दक्षिण अफ्रीका की उस वक्त मौजूदा टेस्ट रैंकिंग एक थी।

खेल मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि बीसीसीआई ने हमें दोनों खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार देने के लिए सिफारिश की है। दोनों के नामों को अवॉर्ड सेलेक्शन कमेटी के पास भेजा जाएगा। वहीं रहाणे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में अपनी जगह को पक्का किया है। रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी थी।

आपको बता दें कि अगर विराट कोहली को खेल रत्न पुरस्कार मिलता है तो वह तीसरे ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को 1997-98 व महेंद्र सिंह धोनी को 2007-08 को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे जाने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपए जबकि खेल रत्न पाने वाले को 7.5 लाख की राशि भी प्रदान की जाती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+