Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्पिनरों के प्रति नजरिए में रखें धर्य : हरभजन

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरिज में 19 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरिज का खिताब जीतने वाले हरभजन सिंह ने कहा है कि लोगों को स्पिनरों के प्रति अपने नजरिए में धर्य रखना चाहिए।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरिज में 19 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरिज का खिताब जीतने वाले हरभजन सिंह ने कहा है कि लोगों को स्पिनरों के प्रति अपने नजरिए में धर्य रखना चाहिए।

हरभजन सिंह ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि अनिल कुंबले के एकदिवसीय क्रिकेट से सन्यास लेने से भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत बड़ी खाली जगह बनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश में नए स्पिनर उभरेंगे और इस खाली जगह को भरने में मददगार होंगे।

उन्होंने कहा कि पीयूष चावला, प्रयाग ओझा और इकबाल अब्दुल्ला बहुत ही प्रतिभाशाली हैं पर उन्हें आगे बढ़ने के लिए और भी अधिक मौका देना होगा।

पीयूष की तारीफ करते हुए हरभजन ने कहा कि उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में बहुत ही चालाकी के साथ गेंदबाजी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+