For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ टी20 मैचों के लिए विंडीज टीम घोषित, इन दिग्गजों की हुई वापसी

नई दिल्ली: भारत के साथ घरेलू सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने अपनी टी20 टीम घोषित कर दी है। 14 सदस्यीय यह टीम शुरुआती दो टी20 मैचों के लिए घोषित की गई है। यह दोनों मैच क्रमशः 3 और 4 अगस्त को ब्रोवॉर्ड काउंटी स्टेडियम, फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। विंडीज टीम के चयनकर्ताओं ने 6 अगस्त को होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए टीम में बदलाव की गुंजाइश बरकरार रखी है। यह मैच गुयाना नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

शुरुआती दो टी20 मैचों के लिए विंडीज टीम ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों सुनील नरेल और किरॉन पोलार्ड पर भरोसा जताया है। पोलार्ड ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए कुछ मैच जिताने वाली पारियां भी खेली हैं। एक बार फिर से उनसे ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जहां तक नए चेहरे की बात है कि विकेटकीपर बल्लेबाज एंथोनी ब्रेम्बल के रूप में एकमात्र नए खिलाड़ी को जगह मिली है।

इस टीम में आंद्रे रसेल को भी शामिल किया गया है। रसेल ने आईपीएल 2019 में धमाल मचाया था लेकिन विश्व कप के दौरान वे फिटनेस से जूझते नजर आए थे। ऐसे में उनको एक बार फिर से अपना फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। इसके अलावा बाए हाथ के बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और बाए हाथ के स्पिनर खरी पियरे को भी जगह मिली है। कार्लोस ब्रेथवेट इस टीम के कप्तान होंगे। विंडीज क्रिकेट बोर्ड का अंतरिम सेलेक्शन पैनल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के मद्देनजर अपने विकल्पों को आजमाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

टीम इस प्रकार है- जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटिमर, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (c), केमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉटरेल, ओसाने थॉमस, एंथोनी ब्राम्बले, आंद्रे रसेल, खरी पियरे

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 10:47 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+