For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WIvsENG: मैदान में चोटिल हुआ विंडीज का यह खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया अस्पताल

West Indies all rounder Keemo Paul sufferd significant injury at St Lucia Test| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। खेल के मैदान में चोट लगना वैसे तो खिलाड़ी के खेल जीवन का हिस्सा होती है लेकिन कुछ हादसे ऐसे हो जाते हैं जो गंभीर परिणाम देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज के साथ भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद क्रिकेट में हर खिलाड़ी को चोट को काफी गंभीरता से लिया जाता है, चाहे वह चोट किसी भी प्रकृति की हो। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच में एक ऐसा ही वाक्या देखने को मिला।

सेंट लूसिया में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दौरान विंडीज खिलाड़ी कीमो पॉल को गंभीर चोट लग गई है। यह दुर्घटना जब घटी तब सुबह के सत्र का चौथा ही ओवर चल रहा था। क्रीज पर इंग्लिश बल्लेबाज जो डेनली बैटिंग कर रहे थे और गेंदबाजी कर रहे थे शेनन ग्रैबियल। तभी ग्रैबियल की गेंद पर डेनली ने एक कवर ड्राइव मारा जहां पर पॉल को फील्डिंग करने के लिए लगाया गया था। तभी गेंद को रोकने के प्रयास में भागते समय पॉल को चोट लग गई। वे लड़खड़ाते हुए मैदान में गिर गए और बाद में उनको बाउंड्री के बाहर उपचार भी दिया गया। लेकिन कोई आराम ना मिलता देख उनको अततः मैदान छोड़ना पड़ा।

व्हीलचेयर पर पॉल को मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह पर जोमेल वैरिकेन को फील्डिंग करने के लिए लगाया गया। इस वाकये के थोड़ी देर बाद ही वेस्टइंडीज ने घोषणा की कि पॉल की जांघों की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। यह क्वाड्रिसेप्स मसल्स का मामला है और ठीक होने में 6 सप्ताह तक का समय भी ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो पॉल इंग्लैंड टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भाग नहीं ले पाएंगे। यहीं नहीं वेस्टइंडीज की चोटिल खिलाड़ियों की चिंताओं में गैब्रियल की फिटनेस भी बढ़ावा दे रही है। गैब्रियल को टाइट हैमस्ट्रिंग मांसपेशी के चलते उपचार लेते हुए देखा गया है। आपको बता दें कि मौजूदा टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज पहले ही जीत चुका है।

Story first published: Tuesday, February 12, 2019, 14:59 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+