माइकल होल्डिंग ने बताया क्यों है मोहम्मद शमी दुनिया के खतरनाक गेंदबाज

Former West Indies great Michael Holding reveals reason behind Md Shami's success | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में अपने खेल का परचम लहराने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिये पिछले कुछ समय से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक खास भूमिका अदा की है और टीम की जीत में अहम योगदान भी दिया है। अपनी पत्नी हसीन जहां की तरफ से आरोपित किये जाने के बाद मोहम्मद शमी ने काफी मुश्किल समय का सामना किया लेकिन बावजूद इसके उन्होंने खुद को निखारा और आज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है। उनकी गेंदबाजी के मुरीद दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी हैं।

इसी फेहरिस्त में वेस्ट इंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का भी नाम शामिल है जिन्होंने शमी की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए बताया है कि आखिरी ऐसा क्या है उनकी गेंदबाजी जो उन्हें इतना खतरनाक बनाता है।

पूर्व कैरिबियाई तेज गेंदबाज का मानना है कि शमी के खतरनाक होने के पीछे उनकी बेहतरीन लाइन लेंथ है जिसका सामना कर पाना बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं होता। उनके अनुसार शमी के पास लगातार गेंद को सही जगहों पर फेंकने की क्षमता है, इससे वह खराब गेंदें नहीं फेंकते हैं और यह दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकती है।

Sony Ten के पिटशॉप शो के फेसबुक पेज पर जारी किये गये एक वीडियो में होल्डिंग कहते नजर आ रहे हैं कि,' जरूरी है कि आपके पास गति हो, लेकिन आपके पास उसे संभालने के लिए नियंत्रण भी होना चाहिए। शमी ज्यादा लंबे नहीं हैं... न ही बहुत ज्यादा तेज हैं... उनके पास जरूरत के हिसाब से अच्छी गति है। उनके पास नियंत्रण भी है और वह गेंद को हिलाते भी हैं।'

होल्डिंग का मानना है कि उनकी बेहतरीन लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को उनका सामना करने में मुश्किल होती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे शमी बल्लेबाजों को चकमा देने में सफल रहते हैं।

उन्होंने कहा, 'आप शमी को हर जगह गेंद डालते नहीं देख सकते, जब गेंदबाज ऐसा करता है तो बल्लेबाज आराम से उन गेंदों को जाने देता है। अगर आप लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करते हैं, बल्लेबाज पर आक्रमण करते हैं, इससे ज्यादा से ज्यादा दबाव बढ़ता है। यही शमी की ताकत है।'

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 23:13 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+