वेस्टइंडीज ने पक्का किया वर्ल्ड कप का टिकट, खराब अंपायरिंग और मौसम की रही मेहरबानी

नई दिल्ली। काफी जद्दोजहद के बाद वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि इसमें मौसम की मेहरबानी और खराब अपायरिंग भी एक बड़ा कारण रही। आईसीसी की शीर्ष आठ रैकिंग में जगह न बनाने के कारण वेस्टइंडीज की टीम पिछले साल विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी, जिसके कारण उसे आईसीसी विश्वकप क्वालीफायर्स खेलने के लिए मैदान में उतरना पड़ा। स्कॉटलैंड को वेस्टइंडीज ने हराकर विश्वकप के लिए कूच किया। हालांकि अंपायर के एक गलत फैसले ने भी स्कॉटलैंड को जीत से दूर कर दिया। यह विवादित फैसला वेस्टइंडीज के स्पिनर एस्ले नर्स की गेंद पर स्कॉटलैंड के बल्लेबाज रिची बेरिंगटन को आउट देने का था।

वेस्ट इंडीज टीम ने स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर सुपर-सिक्स मैच में डकवर्थ लुईस के आधार पर पांच रन से हराकर क्रिकेट के महाकुंभ में जगह बना ली। दो बार की चैंपियन टीम वेस्ट इंडीज ने 48.4 ओवर में 198 रन बनाए थे। इसके जवाब में स्कॉटलैंड ने 25.2 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन बना लिए थे। तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और आगे का खेल नहीं हो सका।

वेस्ट इंडीज के ओपनर एविन लुईस (66) और मार्लोन सैमुअल्स (51) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लुईस ने 87 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के जड़े जबकि सैमुअल्स ने 98 गेंदों पर 4 चौके लगाए। स्कॉटलैंड के सफयान शरीफ और ब्रैड व्हील ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इस हार के साथ ही स्कॉटलैंड की लगातार दूसरा वर्ल्ड कप और 1999 के बाद चौथा वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Story first published: Thursday, March 22, 2018, 8:44 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+