नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में चौके छक्कों के अलावा अपने मस्तमौला मिजाज के चलते दर्शकों का मनोरंजन करने वाले क्रिस गेल खुद गमगीन हो गए हैं। जीवन को पूरी मस्ती से जीने वाले गेल के सर से उनकी मां का साया उठ गया है। गेल अपनी मां के करीबी थे और इस खबर ने उनको झकझोर दिया है।
गेल की मां हेजल का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। गेल की मां के निधन होने के बाद क्रिकेट जगत सहानुभूति जता रहा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी इस मामले पर कहा कि 'क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से हम गेल की मां के निधन पर गेल और उनके परिवार व दोस्तों मिशेल, लिंडन और वैनक्लिव को शोक भेजना चाहते हैं।'
क्रिकेट वेस्टइंडीज के अलावा जमैका के रहने वाले क्रिस गेल के लिए जमैका क्रिकेट एसोसिएशन ने भी फेसबुक पर शोक जताया जिसमें लिखा गया कि "जमैका क्रिकेट एसोसिएशन आज अपने खिलाड़ी क्रिस्टोफर गेल को अपनी गहरी, दिल से संवेदना भेज रहा है क्योंकि वो अपनी मां के गुजर जाने पर शोक व्यक्त करते हैं। हमारी प्रार्थना क्रिस और उनके पूरे परिवार के साथ है। हमें आशा है कि आप आने वाले वर्षो में कई खुशी की यादें लेकर आएं।"
इस दौरान गेल ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- "शोक जताने के लिए सभी लोगों का आभार। मां का प्यार बिना मिलावट का होता है। समय हर जख्म का मरहम है।"
Just want to thank everyone for the condolences messages. Mom love is always unconditional love ❤️... Time is the healer 🙏🏿. Bare with the family through this difficult time 🙏🏿. #Blessed 😇
— Chris Gayle (@henrygayle) November 9, 2018
गेल ने हाल ही में भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से खुद को बाहर कर लिया था। गेल इस दौरान अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) से जुड़े रहे। वह अब दक्षिण अफ्रीका की सुपर लीग में जोजी स्टार्स की ओर से खेलते दिखाए देंगे। यह लीग 16 नवंबर से शुरू हो रही है।
को शुरू होता है।
फिलहाल गेल ने खुद को विभिन्न देशों की टी20 लीग के साथ ही ज्यादा जोड़ लिया है। पिछले कुछ समय से उनके विंडीज चयनकर्ताओं के साथ भी मतभेद रहे हैं। अब गेल राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए कम ही दिखाई देते हैं।