Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सम्मान! भारत में गरीब बच्चों की आंखों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया 'बड़ा काम'

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भले ही मैदान और मैदान से बाहर जुबानी जंग होती रही हो लेकिन खिलाड़ियों के अंदर खेल भावना जबरदस्त तरीके भरी हुई है। जी हां, दरअसल भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले वनडे मैच से पहले ऐसा काम किया है जिसका बाद हर भारतीय उनका फैन हो जाएगा।

स्टीवन स्मिथ की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ने दो ऑटोग्राफ दिए हुए बल्ले चेन्नई के इंडिया विजन इंस्टीट्यूट को दान में दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टीट्यूट के सीईओ विनोद डेनियल ने इस बारे में कहा, "बल्लों की नीलामी की जाएगी जिससे मिलने वाले पैसे से चेन्नई और आसपास के 7,000 गरीब बच्चों के आखों की स्क्रीनिंग कराई जा सकेगी।"

चेन्नई में होगा पहला मैच
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में रविवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। चेन्नई में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन काउंसिल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने विनोद डेनियल को ये बल्ले दिए। डेनियल ने इसके लिए एसीबी को शुक्रिया कहा।

'ऑस्ट्रेलियन काउंसिल का शुक्रिया'
डेनियल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का यह कदम काफी प्रशंसनीय है, मैं इसके लिए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम और एसीबी के साथ ऑस्ट्रेलियन काउंसिल का भी शुक्रिया करना चाहूंगा। मुझे यकीन है कि भारतीय उनके इस कदम की सराहना करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट फैंस के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ऑटोग्रॉफ्ड बल्ले खरीदने का ये अच्छा मौका है।

मुझे खुशी है कि ये बल्ले एक अच्छे मकसद के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे
ऑस्ट्रेलिया काउंसिंल जनर सीन केली ने इस बार में कहा, "मुझे खुशी है कि ये बल्ले एक अच्छे मकसद के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। गरीब बच्चों की जिंदगी बेहतर बनाने से बड़ा और कोई काम हो ही नहीं सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+