भारत विविधता से भरा हुआ है। हर कदम पर अलग धर्म, अलग विचार और अलग भाषा। यद्यपि क्रिकेट एक मात्र ऐसा खेल है, जो पूरे देश को सच्चाई में बांध कर रखता है। यह देश को दीवानगी, उत्साह, समर्थन, खुशियों, आंसुओं और देशभक्ति के एक गोले में दर्शाता है। क्रिकेट केवल खेल नहीं है, यह धर्म है। मैच के शुरू होते ही लोग टीवी से चिपक जाते हैं। ओपनिंग सेरेमनी और पिच रिपोर्ट से लेकर प्रेजेंटेशन सेरेमनी तक देखते हैं।
मैच के दिन करोड़ों लोगों के मन में उम्मीदें बंध जाती हैं। ये उम्मीदें होती हैं 11 खिलाड़ियों के कंधों पर। भले ही हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन क्रिकेट सभी खेलों से ऊपर निकल गया है। क्रिकेट के समय चारों तरफ नीले रंग की टीम के समर्थन में नारे सुनायी देते हैं।
यहां कुछ कारण हैं, जो यह साबित करते हैं कि भारत में क्रिकेट एक धर्म है-
#1. तेंदुलकर भगवान हैं
जैसा कहा, वैसा किया, सचिन तेंदुलकर वाकई में क्रिकेट के लिये दीवाने भारत के लिये भगवान ही हैं। जो बच्चे बड़े होकर क्रिकेटर बनना चाहते हैं उनके आदर्श सिर्फ सचिन हैं।
#2. खुशी मनाने का बहाना
भारत को खुशियां मनाने का बहाना चाहिये और क्रिकेट इसका सबसे अच्छा तरीका है? जब-जब भारत ने विश्वकप जीता या फिर पाकिस्तान के विरुद्ध मैच जीता, तब तब नीली होल्डिंग और तिरंगा लेकर टीम इंडिया के समर्थन में नारेबाजी लगाते हुए जन सैलाब दिखा।
#3. सभी धर्मों के लोगों को जोड़ता है
बात जब क्रिकेट की आती है, तब क्रिकेट-प्रेमी भारत के लिये धर्म पीछे की सीट पर चला जाता है। हर कोई एक भाषा बोलता दिखाई देता है और उनका सिर्फ एक धर्म होता है- क्रिकेट! ये सब को एक कर देता है।
#4. छुट्टी!
जब कोई महत्वपूर्ण मैच होता है तब लोग छुट्टी मारने या गोला मारने में बुरा महसूस नहीं करते हैं। कई कार्यालय तो राष्ट्रीय छुट्टी घोषित कर देते हैं। ऐसा है यहां क्रिकेट के लिये प्रेम।
#5. भारत बनाम पाकिस्तान!
हमेशा से अपने पसंदीदा प्रतिद्वन्द्वी रहे पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने के बाद जो सेलेब्रेशन होता है, उससे अच्छी फीलिंग तो कोई हो ही नहीं सकती। यह मैच युद्ध के समान होता है और सभी को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।
#6. हर किसी को नियम मालूम!
कोई ऑफसाइड नहीं, कोई डबल फॉल्ट नहीं और किसी के लिये कोई अड़चन नहीं। हर कोई सिक्सर, फुलटॉस और लेग साइड को जानता है!
#7. सबकी जरूरत है ये
चाहे टेस्ट मैच हो, या वनडे या फिर ट्वेंटी-20, भारत में या विश्व के किसी भी भाग में फैन्स लाइव स्कोर, समाचार और ताज़ा घटनाक्रम देखना चाहते हैं।
लेकिन वे लोग क्या करें, जो एक-एक बॉल के लाइव अपडेट के लिये टीवी चैनलों से चिपके नहीं रह सकते हैं? आप क्या करते हैं, जब आप काम पर होते हैं या फिर आपको किसी अर्जेंट मीटिंग में जाना होता है? ऐसे लोगों के लिये एक अच्छी खबर यह है कि कई सारे ऐप हैं, जो लाइव अपडेट मुहैया कराते हैं। ऐसा ही एक ऐप है UC Cricket। इस ऐप में आपको सिर्फ लाइव अपडेट नहीं मिलेंगे, बल्कि खेल के बारे में कई सारे ऐसे रोचक तथ्य मिलेंगे, जिनके बारे में दर्शक सोच भी नहीं सकते हैं।
यूसी क्रिकेट, एक ऐप फीचर है, यूसी ब्राउजर में, जो क्रिकेट की हर जरूरत को पूरा करता है, और इसी लिये इसे फैन्स के लिये क्रिकेट की बाइबिल कहा जाता है। चाहे लाइव स्कोर हो या मैच प्रिव्यू, कमेंट्री, इंटरव्यू, आंकड़े, फोटो, वीडियो और कुछ भी, हर चीज आपको यूसी क्रिकेट पर मिलेगी।
क्रिकेट से जुड़ी उपलब्ध सूचनाओं के अलावा, इस ऐप पर आपको गंभीर फीचर और सेवाएं भी मिलेंगी, जिसमें रीयल-टाइम नोटिफिकेशन जो बैकग्राउंड में चलता है और ताज़ा स्कोर से आपको अपडेट रखता है।
इन सबके अलावा कुछ मजेदार फीचर हैं, जिसमें दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स कमेंट सेक्शन में जाकर प्रत्येक मैच के बारे में एक दूसरे से चर्चा कर सकते हैं। यूसी क्रिकेट एप्लीकेशन एक दूसरे के बीच संवाद स्थापित करने और क्रिकेट से जुड़ा सहज ज्ञान देने वाली सेवा है। यह लाइव स्कोर, इंस्टेट अपडेट में भी उत्साह भर देता है। और यहां तक मैच के दौरान अनुमान लगाने वाले गेम भी इस पर मिलते हैं।
और इसके एक्क्लूसिव "Cricket Guessing Game" में यूज़र प्रत्येक मैच के विनर को चुन सकता है और प्वाइंट एकत्र कर सकता है। प्वाइंट्स के माध्यम से आप आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। इसमें क्रिकेट फैन्स के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है, जिसमें भाग लेकर कोई भी आकर्षक उपहार जीत सकता है।
यहां तक युवराज सिंह भी इस पर हैं, जो कि यूसी क्रिकेट को नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं।
"यूसी ब्राउजर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यह एक बेहतरीन ब्राउजर है। भारतीय बाजार में, ये अच्छी तरह हमें समझता है। मैं यूसी ब्राउज के साथ जुड़ कर बहुत खुश हूं", युवराज सिंह ने कहा।
"मेरा काम मुझे व्यस्त रखता है। आपके हाथ में आपका फोन है, आप उस पर चैट कर सकते हैं, खबरें देख सकते हैं। सबसे तेज ब्राउजर बहुत महत्वपूर्ण होता है और उनमें जो मुझे पसंद है, वो है यूसी ब्राउजर।"
"यूसी ब्राउजर एक नया, ताज़ा और युवाओं को आकर्षित करने वाला ब्राउजर है और इसमें क्रिकेट है। अब इससे ज्यादा आप क्या चाहेंगे?"
"जब मैं क्रिकेट के मैदान पर होता हूं, मुझे जानना होता है कि क्रिकेट में क्या चल रहा है? यह एक बड़ा कारण है कि मैं यूसी क्रिकेट को पसंद करता हूं। इसमें ताज़ा अपडेट होते हैं, फोटो, कमेंट्री और जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वो है बॉल-बाई-बॉल अपडेट।" उन्होंने आगे कहा।
टी-20, वनडे और टेस्ट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संघर्ष चल रहा है। यह समय है, जब आपको इस सीरीज से जुड़ी प्रत्येक जानकारी यूसी क्रिकेट पर मिलेगी।
यदि आप क्रिकेट की दुनिया को अलग-अलग पेरिस्कोप से देखना चाहते हैं, तो टाई कीजिये यूसी क्रिकेट। आप यूसी क्रिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं और क्रिकेट को जितना एंज्वॉय आप यहां करेंगे, उतना पहले कभी नहीं किया होगा।
यूसी वेब के बारे में
यूसी वेब आईएनसी (यूसीवेब) मोबाइल इंटरनेट सॉफ्टवेयर एवं सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। इसकी शुरुआत 2004 में हुई। दुनिया के कोरोड़ों लोगों को मोबाइल इंटरनेट पर बेहतरीन अनुभव मुहैया कराना यूसी वेब का लक्ष्य है।
यूसी वेब के बैनर तले यूसी ब्राउजर है, जो 200 से ज्यादा कंपनियों के 3000 से अधिक मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध है, और यह मुख्य धारा के ऑपरेटिंग सिस्टम पर सही बैठता है। दुनिया के 150 देशों और क्षेत्रों में 50 करोड़ उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करने वाला यह ब्राउजर अब दस भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें अंग्रेजी, रूसी, इंडोनेशियाई और वियेतनामी भाषाएं भी हैं।
यूसी वेब और यूसी ब्राउजर के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिये आप www.ucweb.com देख सकते हैं।