ISL 2016: 5-1 गोल से गोवा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली
नई दिल्ली। इंडियन सुपरलीग 2016 के आज के मुकाबले में दिल्ली ने गोवा को हराकर सेमीइाल का टिकट पा लिया। दिल्ली के 5 गोल के मुकाबले में गोवा सिर्फ एक ही गोल दाग सकी। गोवा इस हार के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।
आईएसएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही दिल्ली डायनामोज टीम ने आज अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर शानदार खेल दिखाया और शुरु से ही गोवा पर दबाव बनाए रखा। दिल्ली की टीम की ओर सात बदलाव किए गए थे, जबकि लगातार हार का सामना कर रही गोवा ने टीम में 2 बदलाव किए थे।
इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 20 अंकों के साथ दूसरे नबंर पर पहुंच चुकी है। उससे ऊपर मुंबई की टीम 22 अंकों के साथ टॉप पर बनीं है। जबकि सातवी हार का सामने करने के बाद गोवा के सिर्फ 11 अंक है और वो अंक तालिका में सबसे नीचे है। टीम की जीत से दिल्ली के कोच गियानलुका जाम्ब्रोता काफीउत्साहित है। उनके मुताबिक अब उनकी नजरें सिर्फ फाइनल पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
