देखें: रैना, नेहरा ने सुपर किंग्स को कैसे दिलाई चौथी जीत
बैंगलुरू। बुधवार को हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 27 रनों से हरा दिया और एक बार फिर से कैप्टन धोनी के स्टार विराट पर भारी पड़े। चेन्नई की टीम ने पहले खेलते हुए बैंगलोर की टीम के 182 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में कोहली की टीम मात्र 154 रन ही बना पायी। इस मैच के हीरो रहे नये नवेले शादी शुदा क्रिकेटर सुरेश रैना, उन्होंने शानदार 62 रन बनाये जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सुरेश रैना (62) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 181 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल चैलेंजर्स कभी भी जीत की ओर बढ़ते नजर नहीं आए।
नेहरा ने चौथे ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता कर रॉयल चैलेंजर्स की शुरुआत बिगाड़ दी और उसके बाद वो पूरे मैच में ही संभल नहीं पाये और 27 रनों से हार गये।
आईये आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत जीत की खूबसूरत तस्वीरें..

सुरेश रैना
चेन्नई की जीत के हीरो रहे नये नवेले शादी शुदा क्रिकेटर सुरेश रैना, उन्होंने शानदार 62 रन बनाये जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई की टीम हर लिहाज से बैंगलोर पर भारी पड़ी।

साक्षी रावत धोनी
पतिदेव की टीम की जीत का लुत्फ उठातीं मिसेज साक्षी रावत धोनी।

आशीष नेहरा
बुधवार के मैच में एक बार फिर से स्टार बॉलर आशीष नेहरा का जलवा रहा, उन्होंने 2.5 की इकॉनमी से चार ओवरो में मात्र 10 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए।

सुरेश रैना
सुरेश ऱैना ने अपने खूबसूरत शाट्स से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया, मैदान का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं था जहां सुरेश रैना ने शॉट नहीं मारा हो।

विराट कोहली
बैंगलुरू की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट ने ही बनाये उन्होंने 51 रनों की पारी खेली लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था जिसके कारण उनकी टीम हारी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications