Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

20 लाख से ज्यादा खेले मैच, झटके 7000 विकेट, अब 85 की उम्र में लिया संन्यास

नई दिल्ली: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें ढलती उम्र के साथ एक खिलाड़ी के खेलने की संभावनाएं भी उतनी ही कम होती जाती हैं। बेहद ही गिने-चुने खिलाड़ी 40 साल की उम्र पार करने के बाद भी क्रिकेट खेलना जारी करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तो 35 साल के बाद क्रिकेटरों के संन्यास पर कयास लगाने शुरू हो जाते हैं और खिलाड़ी को बुजुर्ग श्रेणी में डाल दिया जाता है और खिलाड़ी अगर तेज गेंदबाज हो तो फिर उसके लंबे समय तक खेलने के चांस खुद ही कम हो जाते हैं। इसी बीच वेस्टइंडीज के क्रिकेटर सेसिल राइट ने 85 साल की उम्र में अपने संन्यास की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया है।

85 साल का अजूबा-

85 साल का अजूबा-

कम ही लोग सेसिल राइट के बारे में जानते हैं। वेस्टइंडीज का यह पेसर गैरी सोबर्स और विव रिचर्ड्स जैसे महान खिलाड़ियों के जमाने से लगातार क्रिकेट खेलता रहा है। राइट ने उम्र के सभी पैमानों को निरर्थक बताते हुए 85 साल की आयु तक क्रिकेट खेलना जारी रखा और अब उन्होंने घोषणा की है वे अगले दो सप्ताह बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इस तरह से राइट का करियर 60 साल तक चला है। राइट ने जमैका के लिए बारबाडोस के खिलाफ खिलाफ एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। गैरी सोबर्स और वेस हॉल जैसे दिग्गजों के खिलाफ यह मुकाबला 1958 में खेला गया था। राइट ने विवियन रिचर्ड्स और जोएल गार्नर जैसे दिग्गजों के साथ भी खेला है। राइट इसके बाद 1959 में इंग्लैंड चले गए और उन्होंने सेंट्रल लंकासर लीग में क्रोमप्टॉन के लिए पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया।

7 हजार से ज्यादा विकेट-

7 हजार से ज्यादा विकेट-

इसके बाद उन्होंने 1962 में इंग्लैंड में ही बसने का फैसला किया और प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर करियर बनाने का फैसला किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात उनकी पत्नी से भी हुई। उन्होंने अपने 60 साल के क्रिकेट करियर में 7,000 से ज्यादा विकेट लिए हैं। राइट ने हालांकि अब इस खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया है। यह अपने आप में एक अजूबा है कि एक इंसान इतने लंबे समय तक कैसे खेल सकता है। हर कोई इसका जवाब जानना चाहता है लेकिन राइट का कहना है- ‘काश मुझे पता होता कि मेरा करियर इतना लंबा कैसे खिंचा, मैं आपको इसका जवाब नहीं दे सकता।' हालांकि राइट ने अपनी फिटनेस का श्रेय पारंपरिक खान-पान को दिया। उन्होंने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो मैं कुछ भी खा लेता हूं लेकिन मैं शराब का ज्यादा सेवन नहीं करता, कभी बीयर ले लेता हूं।'

PKL 2019, Preview: दबंग दिल्ली की नजर होम लेग में जीत की हैट्रिक पर

7 सिंतबर को खेलेंगे अपना अंतिम मैच-

7 सिंतबर को खेलेंगे अपना अंतिम मैच-

राइट का कहना है आजकल वह अपनी उम्र के चलते ट्रेनिंग मिस कर देते हैं। उन्होंने आगे कहा- 'मैंने महसूस किया है कि खुद को एक्टिव रखने से दर्द से राहत मिलती हैं। मुझे बैठकर टेलीविजन देखना पसंद नहीं करता, मैं पैदल घूमना पसंद करता हूं।' आपको बता दें कि राइट 7 सितंबर को अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे। वह पेन्निने लीग में अपरमिल के लिए स्प्रिंगहेड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। उनका लंबा करियर आधुनिक क्रिकेटर्स के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। उनसे यह सीखा जा सकता है कि किस तरह से फिट रहा जाए और लंबे समय तक खेला जाए।

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 13:27 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+