पाकिस्तान की बखिया उधेड़ने सन्यास से वापस आया ये तेज बॉलर
क्रिकेट की दुनिया में बहुत कम बार ऐसे मौके आते हैं जब कोई क्रिकेटर सन्यास लेने के बाद दोबारा से खेल में वापसी करता है। हालांकि पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी इस बात का अपवाद हो सकते हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेरॉम टेलर की।
पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे वापसी
टेलर ने पिछले साल वेस्टइंडीज के भारत दौरे से पहले 11 जुलाई को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। हालांकि अब टेलर एक बार फिर से क्रिकेट की पिच पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं और वो भी पाकिस्तान के खिलाफ। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि 32 वर्षीय टेलर 21 अप्रैल से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से वापसी कर सकते हैं।
46 मैचों में 130 विकेट ले चुके हैं टेलर
टेलर ने कहा "मेरा मानना है कि मेरे पास अब भी काफी क्रिकेट बाकी है और मुझे पता है कि मैं अब भी टेस्ट के मैदान में वेस्टइंडीज क्रिकेट जिसके लिए जाना जाता है उसकी पेशकश कर सकता हूं। मैं टीम को अपना शतप्रतिशत देने को तैयार हूं।" गौरतलब है कि टेलर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वेस्टइंडीज की तरफ से पिछले साल सितंबर में अबू धाबी में खेला था। टेलर ने वेस्टइंडीज के लिए 46 टेस्ट मैच खेले और 130 विकेट लिए हैं उन्हें गति के लिए जाना जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
