For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इतिहास रचने से एक क़दम दूर फ़ेडरर

By Staff
बोर्ग ने लगातार पाँच बार विंबलडन का ख़िताब जीता था. फ़ेडरर ने पिछले साल ही बोर्ग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी. इस साल सेमी फ़ाइनल में उन्होंने रूस के मरात साफ़िन को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (7-3) और 6-4 से मात दी.

माना जा रहा था कि साफ़िन फ़ेडरर के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सिर्फ़ दूसरा सेट ही टाई ब्रेकर में गया. इसके अलावा फ़ेडरर के सामने साफ़िन कहीं नहीं टिक पाए.

28 वर्षीय साफ़िन पहले नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं लेकिन लगातार ख़राब प्रदर्शन के कारण इस समय वे एटीपी रैंकिंग में 75वें नंबर पर हैं.

आसान मैच

विंबलडन में फ़ेडरर के रिकॉर्ड को देखते हुए उनकी जीत की तो बात कही जा रही थी लेकिन फ़ेडरर की जीत अपेक्षाकृत काफ़ी आसान नहीं. पहले सेट में ही फ़ेडरर ने अपना दम दिखाया.

मरात साफ़िन सीधे सेटों में हार गए

एक समय वे 3-0 से आगे चल रहे थे. साफ़िन ने कोशिश तो की लेकिन वे नाकाम रहे. फ़ेडरर ने 25 मिनट में ही पहला सेट जीत लिया. दूसरे सेट में साफ़िन का प्रदर्शन कुछ सुधरा हुआ था.

एक समय तो उन्हें फ़ेडरर की सर्विस ब्रेक करने का सुनहरा अवसर भी मिला लेकिन उन्होंने इसे गँवा दिया. मामला टाई ब्रेकर तक गया और फ़ेडरर ने शानदार सर्विस करते हुए 7-3 से टाई ब्रेकर में जीत हासिल कर ली.

2-0 से पिछड़ने के बाद साफ़िन के सामने तीसरे सेट में करो या मरो की स्थिति थी. लेकिन फ़ेडरर के सामने उनके संभलने की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही थी.

तीसरे सेट में भी फ़ेडरर ने संभल कर खेलना जारी रखा और साफ़िन बस देखते रहे. तीसरा सेट 6-4 से जीतकर फ़ेडरर ने लगातार छठी बार विंबलडन के फ़ाइनल में जगह पक्की की.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+