वेस्ट इंडीज़ ने बीच में छोड़ी सीरीज़, दौरा रद्द
धर्मंशाला। आपसी कलह से जूझती वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने धर्मशाला मैच के बाद अपने वतन वापस जाने का फैसला किया है। खिलाड़ी शुक्रवार का मैच भी खेलने को तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए।
दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपने क्रिकेट बोर्ड के व्यवहार से नाखुश हैं और उनका फीस के मामले में काफी बड़ा विवाद चल रहा है। उनके बोर्ड ने मैचों से हुई कमाई का पूरा हिस्सा खिलाड़ियों की बजाय अन्य क्षेत्रीय खिलाड़ियों को देने का फैसला किया है, जिसका अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं।
WICB informed BCCI of its decision to cancel rest of its ongoing tour to India because of a dispute with its players: BCCI statement
— ANI (@ANI_news) October 17, 2014 वेस्ट इंडीज़ कप्तान ड्वेन ब्रावो के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने विद्रोह का बिगुल बजाया है, अब वे सीरीज अधूरी छोड़कर अपने पैसों के लिए वापस जा रहे हैं.
भारत के लिए यह बड़ी मुश्किल की बात है। बीसीसीआई ने किसी और टीम को यहां बुलाने की बात सोची है।
अंदाजा है कि श्रीलंका की टीम बाकी मैच खेलने के लिए यहां आएगी। बीसीसीआई ने कहा है कि वह इस मामले में वेस्टइंडीज बोर्ड से जवाब-तलब करेगी और अगर उसे घाटा हुआ तो वेस्टइंडीज बोर्ड को उसे पूरा करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
