कोलकाता में विश्व कप की थीम पर व्यंजनों की बहार
फुटबाल और लजीज व्यंजनों के प्रेमी कोलकातावासियों के लिए यहां के कई रेस्तरां न सिर्फ विश्व कप की थीम पर आधारित खाने-पीने की चीजें बना रहे हैं, बल्कि आधी रात में भी 'होम डिलवरी' की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
गेटवे होटल के बज डिनर रेस्तरां ने मौजूदा विश्व कप के दौरान विशेष तौर पर होम डिलिवरी सेवा शुरू की है, जो तड़के तीन बजे तक चलती है।
पढ़ें- फीफा में ऐसा पार्ट टाइम जॉब जिससे कमाई हाे रही 10 से 20 हजार रुपए प्रति दिन
ताज बंगाल के रेस्तरां 'हब' शहर के फुटबाल प्रेमियों के लिए दक्षिण अमेरिका में प्रचलित विशेष पिज्जा पेश कर रहा है। यहां ब्राजील के प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए भुने हुए अनन्नास के स्वाद वाला विशेष ब्राजीलियाई पिज्जा, पेरू में लोकप्रिय शतावर के स्वाद वाला पिज्जा और अर्जेटीनी टीम के प्रशंसकों के लिए चिमिचुरी सॉस जैसे विशेष खाद्य एवं पेय पदार्थो वाला मेन्यू तैयार है।
'द जंक्शन' रेस्तरां विभिन्न देशों के फुटबाल प्रेमियों के लिए उनके पसदंदीदा देश में लोकप्रिय 32 किस्म के कॉकटेल उपलब्ध करवा रहा है। यहां तक कि विश्व कप से बाहर हो चुकी इंग्लैंड और मेक्सिको जैसी टीमों के प्रशंसकों के लिए भी कुछ न कुछ है।
ब्राजील के महानगर रियो डी जनेरियो में स्थित विश्व विख्यात स्टेडियम के नाम वाले 'द मरकाना' रेस्तरां में ब्राजील के सर्वाधिक लोकप्रिय पेय काशा को नींबू और संतरे के स्वाद के साथ विशेष तौर पर पेश किया गया है। कोलकाता के खेल प्रेमियों की फुटबाल के प्रति यह दीवानगी ही है, जो बाजार सहित पूरे शहर को इसके रंग में रंगने के लिए विवश कर देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
