For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज के बड़े धुरंधर हो गए फेल, निकोलस पूरन की पारी ने खींचा सबका ध्यान

शारजाह । आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 ग्रुप एक में 23वें मैच में विंडीज क्रिकेट टीम का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा जितनी उम्मीद थी। बांग्लादेश ने टाॅस जीता और विंडीज को बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। विंडीड के बड़े धुरंधर पूरी तरह से फेल रहे, लेकिन निकोलस पूरन की पारी ने सबका ध्यान खींच लिया। विंडीज ने 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए, जिसमें निकोलस के 22 गेंदों में 40 रन भी रहे। उन्होंने 1 चाैका और 4 छक्के जमाए। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में मेहंदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान और शोरीफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट लिए।

अपने दो मैच हार चुकी विंडीज टीम के लिए ओपनिंग करने क्रिस गेल और इविन लुईस आए। गेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, क्योंकि उनका बल्ला अभी तक शांत था, लेकिन इस मैच में भी फीके पड़ गए। गेल 10 गेंदों में 4 रन बना सके। लुईस भी 6 रन बनाकर अपना विकेट गंवा चुके। यह दोनों बल्लेबाज टीम के महज 18 स्कोर पर पवेलियन लाैट चुके थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए रोस्टन चेस ने संभलने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते दिखे। चाैथे नंबर पर आए शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर रोस्टन ने टीम का स्कोर 32 तक पहुंचा दिया था, लेकिन हेटमायर 7वें ओवर में 9 रन बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें- चयनकर्ता हार्दिक पांड्या को करना चाहते थे बाहर, लेकिन धोनी नहीं हुए राजी

पांचवें नंबर पर आए किरोन पोलार्ड क्रीज पर आए, लेकिन 16 गेंदें खेलने के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। फिर आंद्रे रसेल आए, जो बिना गेंद खेले डायमंड डक आउट हो गए। यह विंडीज को 12.4 ओवर में चाैथा झटका था। फिर निकोलस पूरण आए जिन्होंने तेजी से रन बटोरने की कोशिश की, लेकिन 19वें ओवर में इस्लाम ने पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर तेजी से बढ़ रहे स्कोर पर ब्रेक लगा दी। रोस्टन 39 रन बनाकर आउट हुए। फिर ड्वेन ब्रावो भी आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में पोलार्ड फिर क्रीज पर आए। आखिरी ओवर में तीन छक्के लगे, जिसमें दो छक्के जेसन होल्डर के थे। वहीं पोलार्ड ने दो आखिरी गेंदों का सामना किया। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर 142 तक पहुंचाया। वहीं होल्डर ने 5 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 19:48 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+