For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI, 1st ODI, Preview: विश्व कप के सवालों के जवाब ढूंढने उतरेगा भारत

नई दिल्ली: टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद भारत की नजरें अब 8 अगस्त से शुरू होने वाली वनडे सीरीज पर हैं। यह सीरीज भी तीन मैचों की होनी है। विश्व कप के बाद यह भारत का पहला वनडे अभियान है। ऐसे में टीम इंडिया के पास उन सवालों के जवाब ढूंढने का भी अच्छा होगा जो विश्व कप में उसको परेशान कर रहे थे। निश्चित तौर पर इसमे सबसे बड़ी बात मध्यक्रम के लिए काबिल बल्लेबाज की खोज होगी।

हालांकि शिखर धवन की वापसी के साथ भारतीय शीर्ष क्रम की समस्या हल हो गई है। ऐसे में लोकेश राहुल के लिए नंबर पर एक स्थान खाली हो गया है। उसके बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है। यह बल्लेबाजी अब अपने रंग में आ चुका है। अगर पंत लगातार खुद को तराशते रहे तो वह भारतीय मध्यक्रम के लिए अगले युवराज सिंह साबित हो सकते हैं।

श्रेयस अय्यर की मौजूदगी के बीच केदार जाधव को देखना काफी दिलचस्प होगा। जाधव टीम में सरप्राइज पैकेज की तरह से शामिल किए गए हैं क्योंकि उनको खराब फॉर्म के चलते विश्व कप में बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जाधव युवा भी नहीं हैं ऐसे में टीम प्रबंधन उनका किस तरह से इस्तेमाल करना चाहती है यह इस सीरीज में पता लग जाएगा।

मोहम्मद शमी की इस सीरीज में वापसी हुई है। उनके साथ नवदीप सैनी की जोड़ी को देखना दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल सैनी के चांस खलील अहमद से ज्यादा लग रहे हैं।

इन सबके बावजूद इस सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण क्रिस गेल होंगे जिनका नाम टीम में शामिल होना चौंकाता है। गेल ने खुद को इस सीरीज के लिए उपलब्ध कराकर कैरेबियाई देश के लिए अपनी विदाई का भी संकेत दे दिया है।

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद नवदीप सैनी

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कैप्टन), क्रिस गेल, जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेटिमर, निकोलस पूरन (wk), रोस्टन चेस, फैबियन एलन, कार्लोस कैथैथाइट, केमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओसाने थॉमस, केमर रोच ।

Story first published: Wednesday, August 7, 2019, 20:54 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+