INDvsWI: बारिश के चलते बिना किसी नतीजे के रद्द हुआ ODI सीरीज का पहला मैच
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बिना किसी नतीजे से समाप्त हो गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में टॉस भी देर से शुरू हुआ लेकिन बाद के खेल के दौरान बारिश लगातार बीच-बीच में खलल डालने का काम करती रही। इसके चलते कई बार खेल के ओवर घटाए गए। एक समय स्थिति यह आ गई कि खेल 20-20 ओवर का होने की उम्मीद की जाने लगी। लेकिन तब तक बारिश ने मैदान को काफी नुकसान पहुंचा दिया था जिसको समय रहते ठीक करना मुमकिन नहीं था। ऐसे हालातों में अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
यह मैच वेस्टइंडीज के प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में हो रहा था। इस सीरीज के जरिए भारत विश्व कप के सवालों का समाधान तलाशने उतर रहा है। पहले ही मैच में भारत ने नंबर चार के लिए अपने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए टीम प्रबंधन में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर को मौका दिया। अय्यर का नाम काफी समय से इस कतार में था।
भारत ने इस मैच में नवदीप सैनी, राहुल, मनीष पांडे, चहल जैसे खिलाड़ियों को बाहर बैठाया। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और कैरेबियाई धरती पर अपनी अंतिम वनडे सीरीज खेल रहे क्रिस गेल को भारत ने सस्ते में आउट करके बड़ी सफलता भी हासिल कर ली। गेल शुरू से संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 4 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। जब बारिश के कारण आखिरी बार खेल रोका गया तब तक वेस्टइंडीज का स्कोर 13 ओवर में 54 रन था। इस दौरान इविन लुईस 36 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद थे जबकि विकेटकीपर शाई होप 6 रन बनाकर खेल रहे थे।
इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रही-
वेस्टइंडीज: एविन लुईस, क्रिस गेल, शाई होप, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटिमर, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, फैबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, केमर रोच
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, के खलील अहमद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
