For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI, 2ndT-20, Preview: खामियों को दूर करने के साथ सीरीज जीतना चाहेगा भारत

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे का आगाज जीत के साथ करने के बाद भारतीय टीम 4 अगस्त को एक बार फिर से फ्लोरिडा के लॉडरहिल में दूसरा टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज भी जीत जाएगा। भारत ने यहां पर पहला टी20 मुकाबला 4 विकेट से भले ही जीत लिया है लेकिन उसका प्रदर्शन आत्मविश्वास जगाने वाला नहीं रहा। गेंदबाजी यूनिट से शानदार काम करते हुए मेजबान विंडीज को मात्र 95 रनों पर समेट दिया था। जवाब में टीम इंडिया को ये छोटा सा लक्ष्य हासिल करने में भी पसीने छूट गए थे।

खासकर भारत ऋषभ पंत से ज्यादा जिम्मेदारी भरी पारी चाहेगा क्योंकि पंत के ऊपर चयनकर्ताओं ने बड़ा निवेश करने की योजना बनाई है। हालांकि अन्य युवा खिलाड़ियों मसलन मनीष पांडे और क्रुणाल पांड्या भी अपनी बल्लेबाजी को अधिक धार देना चाहेंगे। खासकर पांडे को असरदार बल्लेबाजी दिखानी होगी, वे टीम में विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर शामिल किए गए हैं। भारत चोट के बाद वापसी कर रहे धवन और बड़ी पारियां नहीं खेल पा रहे कप्तान कोहली से भी जमने की उम्मीद करेगा।

जहां तक गेंदबाजी की बात है तो युवाओं ने नवदीप सैनी की अगुवाई में शानदार खेल दिखाया है। सैनी ने ड्रीम डेब्यू करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया था।

वेस्टइंडीज की टीम भी गेंदबाजी विभाग में ठीक-ठाक दिखाई दी है। यदि ओशाने थॉमस ने भी एक दो विकेट निकाल लिए होते तो भारतीय बल्लेबाजी पर खतरा मंडरा सकता था। अनुभवी पोलार्ड और नरेन का उम्दा प्रदर्शन मेजबान टीम के लिए राहत की बात है। हालांकि भारत की तरह से वेस्टइंडीज भी युवा बल्लेबाजों से बेहतर की उम्मीद लगा रही होगी।

यह मैच प्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में भारतीय समयानुसार शाम 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (C), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (WK), क्रुनाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी, राहुल चाहर, दीपक चाहर

वेस्टइंडीज- एविन लुईस, शिमरोन हेटिमर, रोवमैन पॉवेल, जॉन कैंपबेल, किरोन पोलार्ड, कार्लोस ब्रैथवेट (C), केमो पॉल, जेसन मोहम्मद, ख्याली पियरे, निकोलस पूरन (WK), एंथनी ब्राम्बले, सुनील नारायण, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस

Story first published: Sunday, August 4, 2019, 10:59 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+