For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने ठोका शतक, भारत ने 2-0 से किया सीरीज पर कब्जा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक की बदाैलत बुधवार विंडीज को हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। भारत ने वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत छह विकेट से मैच जीता। कप्तान कोहली ने 99 गेंदों में 14 चौके की मदद से 114 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका 43वां अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने वर्षा बाधित मैच में निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को जीत के लिए 35 ओवर में 255 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने यह लक्ष्य 15 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया।

टीम इंडिया की जीत में श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा। अय्यर ने मुश्किल हालात में क्रीज पर कदम रखा और उसके बाद इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। श्रेयस ने तीसरे वनडे में महज 33 गेंदों में अर्धशतक लगाया और कप्तान विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत तय की। अय्यर ने 41 गेंदों में 65 रन निकले और उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा 10, शिखर धवन 26 व रिषभ पंत बिना खाता खोले पवेलियन लाैटे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम को क्रिस गेल और एविन लुईस की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। लुईस ने 43 तो तल ने 41 गेंदों में 72 रन बनाए।। 22वें ओवर में जब वेस्टइंडीज का स्कोर 158/2 था, तभी फिर बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद काफी देर तक मैच रूका रहा। उस समय शाई होप 40 गेंद पर 19 और शिमरोन हेटमेयर 23 गेंद पर 18 रन बनाकर नॉटआउट थे। बारिश ज्यादा रही जिस कारण मैच 35-35 ओवर का किया गया। बारिश थमने के बाद विंडीज टीम ने 22 ओवर में 158 रन के बाद खेलना शुरू किया। 24.5 ओवर में कैरेबियाई टीम को शिमरोन हेटमायर (25) के रूप में तीसरा झटका लगा। तीसरे विकेट के लिए होप और हेटमायर के बीच 50 रन की साझेदारी हुई।

इसके कुछ ही देर बाद शाई होप (24) चलते बने। वहीं निकोलस पूरन 16 गेदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 30 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए होल्डर और पूरन के बीच 40 रन की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से खलील अहमद ने तीन, मोहम्म्द शमी ने दो और युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाए।

दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (सी), ऋषभ पंत (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, के खलील अहमद

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप (डब्ल्यू), शिमरोन हेटिमर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर (सी), कार्लोस ब्रैथवेट, फैबियन एलन, केमर रोच, केमो पॉल

Story first published: Thursday, August 15, 2019, 8:30 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+