For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज ने अंग्रेजों को ईस्ट इंडिया से खदेड़ा, जीता विश्वकप

By Ajay Mohan

कोलकाता। ईस्ट इंडिया के शहर कोलकाता में खेले गये टी20 विश्वकप 2016 के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने अंग्रेजों यानि इंग्लैंड टीम को 4 विकेट से खदेड़ दिया। और इसी के साथ वेस्टइंडीज टीम टी20 विश्व चैंपियन बन गई।

पढ़ें- वेस्टइंडीज की महिला टीम बनी विश्व विजेता

इस रोमांचक मुकाबले में अंत में ब्राथवेट ने अंतिम ओवर की चार गेंदों पर चार छक्के जड़ते हुए शानदार जीत हासिल की।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेस्टइंडियन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जे चार्ल्स 1 रन पर और क्रिस गेल मात्र 4 रन पर आउट हो गये। एमएन सेम्युअल्स ने पारी को संभाला और 66 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली। सेम्युअल्स ने 2 छक्के और 9 चौके जड़े।

दूसरे छोर पर सिमन्स जीरो पर आउट हुए, जबकि ड्वान ब्रावो ने 25 रन बनाये। एक समय में लगने लगा था कि वेस्टइंडीज यह मैच हार जायेगी। एडी रसल (1) और डेरेन सैमी (2) के आउट होने पर हार लगभग तय हो चुकी थी। लेकिन सीआर ब्राथ वेट ने 10 गेंदों पर 34 रन ठोकते हुए इंग्रेजों से जीत छीन ली। वेट ने अंतिम ओवर की चार गेंदों पर चार छक्के जड़ते हुए जीत हासिल की।

इंग्लैंड की पारी

वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिसमें इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाये। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब हुई। सलामी बल्लेबाज जेजे रॉय (0) और एडी हेल्स (1) सस्ते में निपट गये। फर्स्ट डाउन उतरे जेई रूट ने 54 रन की शानदार पार खेली। उन्होंने 36 गेंदों में यह स्कोर 7 चौकों के साथ बनाया।

लेकिन जिस वक्त रूट इंग्लैंड की जड़ें मजबूत कर रहे थे, उस वक्त दूसरे छोर पर कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। ई मॉर्गन मात्र 5 रन बना सके। हालांकि जेसी बटलर ने 36 रन ठोके। उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े। बीए स्ट्रोक्स ने 13, एमएम अली ने शून्य, सीजे जॉर्डन ने 12, डीजे वेली ने 21 रन ठोकते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज की ओर से एसजे बेन ने 3 विकेट झटके, जबकि ब्रावो और डेरेन सैमी ने दो-दो विकेट झटके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+