For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd ODI, INDWvWIW: पूनम राउत की पारी विंडीज पर पड़ी भारी, 53 रन से जीता मैच, सीरीज में 1-1 की बराबरी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय महिला टीम ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पूनम राउत के अर्धशतक के बाद स्पिनरों की फिरकी के जादू की बदौलत आईसीसी महिला चैंपियनशिप के दूसरे मैच में रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 53 रन से जीत दर्ज की। सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए दूसरे मैच को जीतकर भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूनम के 77 रनों की मदद से 50 ओवरों में किसी तरह छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 47 . 2 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गई जिससे मेहमान टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराकर करा दी।

और पढ़ें: IND vs BAN: 1000वें टी20 मैच में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ दर्ज की पहली जीत

खराब शुरुआत के बाद पूनम-मिताली ने संभाली पारी

खराब शुरुआत के बाद पूनम-मिताली ने संभाली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने सिर्फ 9 ओवक के अंदर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया (05) और जेमिमा रोड्रिगेज (0) का विकेट महज 17 रन पर खो दिया था। यहां से पूनम राउत (77) और मिताली राज (40) ने टीम को संभाला। पूनम ने कप्तान मिताली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी पूरी की। दोनों ने अपनी पारी में 4-4 चौके जड़े। शेनेटा ग्रिमोंड ने 29वें ओवर में मिताली को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। मिताली के बाद हरमनप्रीत कौर (46) ने पूनम का बखूबी साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की।

हरमनप्रीत के जाते ही ताश के पत्तों की तरह ढह गई भारतीय टीम

हरमनप्रीत के जाते ही ताश के पत्तों की तरह ढह गई भारतीय टीम

पारी के 48वें ओवर में आलिया एलेन की गेंद पर हरमनप्रीत बोल्ड हो गई जिससे यह साझेदारी टूटी। इन तीनों के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं सकी।

पूनम (77), कप्तान मिताली राज (40) और उप कप्तान हरमनप्रीत कौर (46) ने इसके बाद उम्दा बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से आलिया (38 रन पर दो विकेट) और एफी फ्लेचर (32 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि शाबिका गजनबी (23 रन पर एक विकेट) और ग्रिमोंड (22 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया।

कैंपबेल की पारी भी नहीं आई काम

कैंपबेल की पारी भी नहीं आई काम

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इस छोटे से स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने चौथे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज स्टेसी आन किंग (06) का विकेट गंवा दिया। उन्हें शिखा पांडे (19 रन पर एक विकेट) ने बोल्ड किया। मेजबान टीम को 25वें ओवर में बड़ा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज नताशा मैकलीन (15) रिटायर्ड हर्ट हो गईं। कप्तान स्टेफनी टेलर (20) और शेमाइन कैंपबेल (39) ने इसके बाद पारी को संभाला लेकिन रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहीं। पूनम यादव ने स्टेफनी को LBW करके यह साझेदारी तोड़ी। भारतीय स्पिनरों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मेजबान टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा और अंतत: पूरी टीम 47 .2 ओवर में ढेर हो गई।

भारतीय स्पिनर्स के सामने वेस्टइंडीज ने टेके घुटने

भारतीय स्पिनर्स के सामने वेस्टइंडीज ने टेके घुटने

वेस्टइंडीज के लिए शेमाइन कैम्पवेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। कप्तान साराह टेलर ने भी 20 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (27 रन पर दो विकेट), लेग स्पिनर पूनम यादव (26 रन पर दो विकेट) और आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (25 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाकर मेजबान टीम की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे के हिस्से एक-एक विकेट आया। नताशा मैक्लीन रिटायर्ड हर्ट हुईं जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 4, 2019, 13:42 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+