IND vs BAN Day Night Test : पहले दिन का खेल खत्म, भारत के पास 68 रन की बढ़त
कोलकाता: भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में ठीक वैसी ही शुरुआत हुई जिसकी सबको उम्मीद थी। भारत ने पहले दिन का खेल होने तक 3 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं, कप्तान विराट कोहली 59 पर नाबाद हैं वहीं अजिक्या रहाणे 23 रन बनाकर डटे हुए हैं। रोहित शर्मा ने 21, मयंक अग्रवाल ने 14 जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 55 रन बनाए।
यह मैच पहली पारी में पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों का साबित हुआ है और बांग्लादेश की पहली पारी केवल 106 रनों पर ढेर हो गई। ईशांत ने इस मैच में पांच विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के इस स्कोर के जवाब में भारत ने अपने पारी शुरू कर दी है लेकिन उसके भी दोनों ओपनर आउट हो चुके हैं।
मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। ईशांत शर्मा ने भारत को शुरुआती सफलता दिला दी है और कायेस आउट हो चुके हैं। उसके बाद भारत को दूसरी और तीसरी सफलता भी मिल गई है। उमेश यादव ने मोमिनुल हक को चलता करने के बाद मिथुन को भी जीरो पर आउट कर दिया है।
टीम इंडिया को जल्द ही शमी और फिर उमेश ने क्रमशः चौथी और पांचवीं सफलता भी दिला दी है। लंच तक एक विकेट और गंवाकर बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 76 रन हो गया था। लंच के बाद भी ईशांत ने एक और विकेट लेकर अपना तीसरा विकेट ले लिया है।
इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंदौर में खेला था जिसमें टीम इंडिया को 1 पारी और 130 रनों से जीत मिली थी। भारत इस मैच में भी प्रबल दावेदार के तौर पर उतर रहा है। माना जा रहा है कि यह मैच भी 3-4 दिन से ज्यादा नहीं चलेगा और गेंदबाजी के लिए जाना जाएगा। पिच का मिजाज कुछ ऐसा है कि गुलाबी गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए पिच पर घास छोड़ी गई है जो सीम गेंदबाजी के लिए और भी ज्यादा माकूल हालात पैदा करेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा , उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, इमरुल कायेस, मोमिनुल हक, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, लिटन दास, नयन हसन, अबू जैद, अल-अमीन हुसैन, एबादत हुसैन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
