IND vs WI: डेब्यू में शतक लगाने पर पृथ्वी के कायल हुए क्रिकेट के दिग्गज, ट्विटर पर दी बधाई

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में पदार्पण कर रहे पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले मैच में ही शतक जड़ दिया। पहले टेस्ट मैच में पृथ्वी के नाम की जितनी चर्चा थी उस हिसाब से पृथ्वी ने किसी को निराश भी नहीं किया। पहले ही टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले अर्धशतक लगाया और फिर उसे शतक में तब्दील किया।18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच दिया। इसी के साथ ही वो टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करते हुए अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ये कीर्तिमान 18 वर्ष 329 दिन की उम्र में हासिल किया।
पृथ्वी के इस रिकॉर्ड के बाद ट्विटर पर क्रिकेट के दिग्गजों ने अपने-अपने अंदाज में पृथ्वी को बधाई दी है।
|
वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्वीट:
पृथ्वी की इस पारी को लेकर सहवाग ने लिखा की यह शॉ का शो था।इस पारी के लिए पृथ्वी को बधाई। अभी तो यह बस शुरुआत है।
|
भारत को नया सुपरस्टार मिल गया है:
पृथ्वी की इस पारी के कायल इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी वह अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले माइकल वॉन भी हो गए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा। वाह! 18 साल के पृथ्वी ने डेब्यू शतक लगाया।देखकर लग रहा है कि भारत को नया सुपरस्टार मिल गया है।
|
निडरता से खेले पृथ्वी:
पृथ्वी की इस पारी को लेकर हर्षाॉ भोगले ने ट्वीट करते हुए लिखा है। पृथ्वी शॉ के लिए काफी खूबसूरत पल है ।अभी पृथ्वी बच्चे जैसे हैं। फिर भी पृथ्वी ने ऐसा खेला जैसे निडर और कोई हिचकिचाहट नहीं। यह अलग पीढ़ी है।
|
जहीर ने भी की तारीफ:
जहीर खान भी पृथ्वी की तारीफ करने से नहीं रह पाए उन्होंने लिखा है।पृथ्वी ने शानदार सफलता हासिल की। सकारात्मक रैवया और मजबूती से अपनी पारी को आगे बढ़ाया पृथ्वी शॉ ने।
|
सचिन तेंदुलकर ने भी किया ट्वीट:
पृथ्वी शॉ के इस शानदार प्रदर्शन पर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है-तुम्हें पहली पारी में ही शानदार बल्लेबाजी करते देख अच्छा लगा।ऐसे ही निडरता से बैटिंग करते जाओ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
