Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : वो 5 क्रिकेटर जिन्हें बाहर कर इन टीमों ने कर दी बड़ी गलती

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली है। ट्रेडिंग विंडो के बंद होने के बाद, सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जमा कर दी है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बड़े खिलाड़ियों को अभी भी टीम में रखा है। वहीं दूसरी ओर, राॅयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू और किंग्स इलेवन पंजाब अभी भी खिताब पाने की चाहत में हैं। बेंगलुरू ने नई टीम बनाने के लिए 12 खिलाड़ी रिलीज किए तो वहीं हैदराबाद ने 5 खिलाड़ी।

हालांकि कुछ खिलाड़ियों को इसलिए टीम से जगह गंवानी पड़ी क्योंकि वो पिछले सीजन में फ्लाॅप रहे या फिर चोटिल तो कोई बढ़ती उम्र के कारण रिलीज हुआ। लेकिन 5 ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें टीम से रिलीज करना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी गलती साबित हो सकता है। काैन हैं ये 5 खिलाड़ी और किस फ्रेंजाइजी से हुए रिलीज, आइए जानें-

1. राहुल त्रिपाठी

1. राहुल त्रिपाठी

ये खिलाड़ी आईपीएल 2017 में उभरते हुए सितारों में से एक था। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए, त्रिपाठी ने कोलकाता के खिलाफ 93 के सर्वश्रेष्ठ के साथ 146 की स्ट्राइक रेट से 391 रन बनाए। त्रिपाठी को अगले साल, राजस्थान रॉयल्स ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा। लेकिन राजस्थान में चीजें महाराष्ट्र के इस सलामी बल्लेबाज के लिए काफी अच्छी नहीं रहीं। जोस बटलर, अजिंक्या रहाणे, संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ की मौजूदगी के साथ, त्रिपाठी को फिनिशर की भूमिका निभाने का आदेश दिया गया। 2018 में उन्होंने 135 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए, लेकिन त्रिपाठी के लिए 2019 का आईपीएल बुरे सपने जैसा साबित हुआ। उनका स्ट्राइक रेट 119 पर गिरा और रॉयल्स ने उन्हें आधे मैचों के लिए बाहर कर दिया।

मध्य क्रम में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को कम करके आंका गया। त्रिपाठी के पास 34 मैच खेलने का अनुभव है। इस बीच उन्होंने 137.31 की स्ट्राइक रेट से 758 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। जब आईपीएल 2020 के लिए खिलाडियों की बोली लगेगी तो अन्य फ्रेंचाइजियां जरूर त्रिपाठी पर पैसा लगाने की होड़ दिखाएंगी। राॅयल्स द्वारा रिलीज होने पर त्रिपाठी भी चाहेंगे कि किसी अन्य टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर साबित किया जाए कि उनका बल्ला अभी शांत नहीं हुआ है।

2. सैम कुरेन

2. सैम कुरेन

सैम कुरेन वहीं ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने इस साल इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को काफी परेशान किया था। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज भारत 1-4 से हार गया था। इस सीरज में सैम कुरेन के प्रदर्शन ने दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर पैदा किया था। सैम कुरेन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 272 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन आफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

किंग्स इलेवन पंजाब ने सैम को पिछले साल नीलामी में 7.2 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदा था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ हैट्रिक सहित 9 मैचों में 10 विकेट झटके। बाएं हाथ के बल्लेबाज एक गतिशील निचले बल्लेबाज हैं क्योंकि उन्होंने KXIP के लिए अर्धशतक सहित 172 रन बनाए। सैम कुरेन हाल ही में न्यूजीलैंड में T20I श्रृंखला के लिए चुना गया था जहां उन्होंने 8.5 की इकोनोमी में 6 विकेट लिए थे।

पंजाब को सैम कुरेन को रिलीज करना महंगा पड़ सकता है। नीलामी के दाैरान भले ही पंजाब फिर से उन्हें खरीदने की कोशिश करे लेकिन ऐसे माैके पर बाकी फ्रेंचाइजियां भी इस खिलाड़ी को हाथ से आसानी से जाने नहीं देंगी। इस ऑलराउंडर की बड़ी मांग है और आगामी नीलामी में एक बार फिर उनकी बोली करोड़ों में लगने की उम्मीद है।

3. क्रिस लिन

3. क्रिस लिन

कोलकाता नाइट राइडर्स के नवनियुक्त मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने क्रिस लिन को टीम से बाहर कर दिया है। उन्हें क्यों बाहर रखा, यह बात सोचने पर मजबूर करती है क्योंकि अपनी कमांडिंग बल्लेबाजी और ताकत के साथ गेंद पर प्रहार के लिए जाने जाने वाले लिन ने पिछले सीजन में कोलकाता के लिए बेस्ट खेल दिखाया था। उन्होंने पिछले सीजन में खेले 13 मैचों में 405 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक भी शामिल रहे थे। हां, एक कारण हो सकता है, वो है लिन का चोटिल होना। लिन पिछले कुछ सालों में वह कंधे की चोट से जूझ रहे हैं।

कंधे की चोट के कारण वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना साै प्रतिशत नहीं दे पा रहे थे। हालांकि लिन ने अबू धावी में जारी टी10 लीग में खेले एक मुकाबले में 30 गेंदों में 91 रन बनाकर अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं। कोलकाता ने लिन को 9.6 करोड़ के साथ टीम में शामिल किया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केकेआर के लिए खेले 40 मैचों में उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट के साथ 1200 से अधिक रन बनाए। लिन बताैर ओपनर क्या खेल दिखा सकते हैं इससे बाकी टीमें भी अच्छे से वाकिफ हैं। ऐसे में तय है कि लिन को रिलीज करने नुकसान कोलकाता को झेलना पड़ सकता है।

4. क्रिस माॅरिस

4. क्रिस माॅरिस

सीमित ओवरों के क्रिकेटरों में क्रिस मॉरिस सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह पारी के अंतिम छोर पर तेज और सटीक है खेल दिखाने के लिए जाने जाते हैं। चेन्नई और राजस्थान के लिए खेल चुके, मॉरिस को दिल्ली ने एक मिलियन डॉलर में खरीदा। उन्होंने दिल्ली के लिए साल 2016 में 12 तो 2017 में 12 विकेट लिए। साथ ही बल्ले से भी टीम का साथ दिया।

इस ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल (तब डेयरडेविल्स) ने आईपीएल 2018 से पहले 11 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था। लेकिन तब चोट के कारण वह 4 ही मैच खेल सके थे। वहीं पिछले सीजन में उनका बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन कर रहा था। वह केवल 32 रन ही बना पाए थे, लेकिन उसकी गेंदबाजी क्षमता कम हो गई थी क्योंकि वह 9 मैचों में 13 विकेट लेकर लौटा था।

ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्ली फ्रैंचाइजी का मानना ​​है कि 11 करोड़ की रकम इस खिलाड़ी के लिए अब ज्यादा हैं। कैपिटल्स उसे कम कीमत पर वापस खरीदने के लिए देखेगा, और अगर वे नहीं खरीद पाए तो भी पछतावा हो सकता है। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर रुक रहा है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनकी कीमत अभी भी ठोस है।

5. शिमरोन हेटमायर

5. शिमरोन हेटमायर

विंडीज क्रिकेट टीम के इस खिलाड़ी की आईपीएल में पिछले साल राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बोली लगाई थी, लेकिन ये खिलाड़ी उम्मीदों के मुताबिक सही नहीं उतर पाया था। आरबीसी ने इन्हें 4.2 करोड़ में खरीदा था। शिमरोन 5 मैचों में सिर्फ 90 रन ही बना सके थे। शिमरोन ना सिर्फ आईपीएल में फ्लाॅप हुए बल्कि 17 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भी वह महज 159 रन ही बना सके। हो सकता है, उनके इस प्रदर्शन के कारण भी बेंगलुरू फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर किया हो।

हेटमेयर विश्व कप के बाद से वेस्टइंडीज के लिए भी कुछ खा काम नहीं कर पाए हैं और वह खराब शॉट के कारण पवेलियन भी लाैट रहे हैं। इन सब चीजों के बीच शिमरोन खुद चिंता में पढ़ गए होंगे। ऐसे में अब उनका इरादा आईपीएल में धमाल मचाकर फिर से खोई हुई फाॅर्म हासिल करने का रहेगा।

Story first published: Wednesday, November 20, 2019, 15:42 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+