Preview: बारिश के साये में पहला मैच जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
पोर्ट ऑफ स्पेन, 25 जून: आज वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे वन डे इंटरनेशनल में भारत को युवराज सिंह का खराब फॉर्म और खराब मौसम का डर सबसे ज्यादा होगा।
पहला वनडे 39.2 ओवर के बाद बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया था। बारिश के कारण मैच रुकने से पहले भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से ओपनर शिखर धवन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की, धवन ने 87 रनों की पारी खेली। काफी समय बाद वनडे में वापसी कर रहे रहाणे ने भी धवन का बखूबी साथ दिया और अपने कलात्मक शॉट से क्रिकेट फैन्स का मन मोह लिया। रहाण ने 62 रनों की पारी खेली। हालांकि मौसम पर किसी का नियंत्रण नहीं है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा किसी चीज की चिंता होनी चाहिए तो वो है युवराज सिंह का फार्म, जो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी मजबूती नहीं दे पा रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दौर में पाकिस्तान के खिलाफ एक अर्धशतक के बाद युवराज सिंह का बल्ला खामोश है। उसके बाद युवी ने श्रीलंका के खिलाफ 7 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 नाबाद और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 22 रन बनाए। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में भी युवी ने केवल 4 रन ही बनाए। युवराज सिंह की क्लास और अनुभव पर किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए लेकिन युवी पिछले कुछ समय से आलोचकों का शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे का कारण ये भी है कि वो फील्डिंग में भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जिसेक लिए युवी जाने जाते हैं। यहां तक कि स्पिनर गेंदबाजों की भरमार के चलते कोहली ने युवी को गेंदबाजी का मौका भी नहीं दिया।
द्रविड़ उठा चुके हैं युवी पर प्रश्न
अभी हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान व मौजूदा भारत ए और अंडर- 19 कोच राहुल द्रविड़ ने टीम मैनेजमेंट से युवराज सिंह पर मत स्पष्ट करने को कहा। द्रविड़ के मुताबिक टीम मैनेजमेंट को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे युवी को 2019 विश्वकप में खिलाएंगे? वनडे विश्वकप 2019 के केवल 2 साल शेष बचे हैं ऐसे में टीम करीब 45-50 वनडे और खेल पाएगी। कोहली को अगले कुछ महीनों में युवराज सिंह के बारे में अपना मत भी स्पष्ट करपना होगा। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि युवी की जगह विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को जगह मिलनी चाहिए। हालांकि चोटिल मनीष पांडे को भी नहीं भूलना चाहिए।
युवाओं की क्षमता परखने के लिए विंडीज सही जगह
पहला मैच बारिश से धुलने के कारण भारत इस मैच में कुछ बदलाव कर सकता है। पोर्ट ऑफ स्पेन के इसी मैदान पर अगला दूसरा मैच खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम गेंदबाजी में बदलाव करने का विचार कर सकती है। हालांकि पिछले मैच में डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव की क्षमताओं को परखने के लिए भारत को एक पूर्ण मैच की जरूरत है। आपको बता दें कि टीम में कुलदीप यादव को रविंद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है। माना जाता है कि युवाओं की क्षमता परखने के लिए वेस्टइंडीज की पिचें काफी अच्छी होती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
