वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ हुआ धोखा, करेंगे कोच्चि वनडे का बहिष्कार !
कोच्चि। भारत वेस्टइंडीज के बीज पांच एकदिवसीय मैंचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज है, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम मैच का बहिष्कार करने का मन बना रही है। हालांकि मैच के बहिष्कार की वजह वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों का अपने बोर्ड के साथ विवाद है। दरअसल वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ हुए अनुबंध से खुश नहीं हैं।
वेस्टइंडीज के बीच आज से वनडे सीरीज शुरू होनी है ऐसे में कैरेबाई खिलाड़ियों का यह फैसला वेस्टइंडीज बोर्ड के लिए बड़ी समस्या बन गया है। वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (WIPA) और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) ने पिछले महीने ही नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन कप्तान ड्वेन ब्रावो का कहना है कि इस अनुबंध में कुछ ऐसी शर्तें रखी गयीं हैं जिनके बारे में खिलाड़ियों को स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया। उन्होंने अनुबंध में इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है।
कप्तान ब्रावो ने कहा कि हमारा मानना है कि हमारे साथ धोखा किया गया और हमारे साथ स्कूल के बच्चों जैसा व्यवहार किया गया है। इसके बाद भी हमसे खेलने के लिए कहा जा रहा है। इस पूरे प्रकरण के बारे में ब्रावो ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को पत्र भी लिखा है।
उधर कोच्चि में होने वाले पहले वनडे में बारिश भी खलल डाल सकती है। इससे पहले आज पहले वनडे से पहले कैरेबियाई टीम ने प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। इतना ही नहीं टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नहीं पहुंची थी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
