IPL 2019 : गावस्कर ने बताई RCB के लगातार हारने की बड़ी वजह
नई दिल्ली। आजकल आईपीएल में जिस टीम के चर्चे हैं वह है भारत के यशस्वी क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी। यह टीम इस सीजन में बाकी सभी टीमों से अलग खड़ी नजर आ रही है लेकिन इसका कारण विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों की उपस्थिति नहीं बल्कि टीम का दयनीय प्रदर्शन है जो मैच दर मैच और अधिक उजागर होता जा रहा है।
अभी तक टूर्नामेंट में अपने सभी चारों मैच हारने वाली इस टीम में कई खामियां दिखने लगी है जिसमें बड़ें नामों का एकजुट होकर प्रदर्शन ना करना सबसे बड़ी चिंता की बात है और इन बड़े नामों पर सारी निर्भरता का होना इस टीम के लिए मुसीबत बन चुका है। देखा गया है जब भी दोनों बड़े बल्लेबाज फेल होते हैं तब-तब बाकी की टीम धराशाई हो जाती है।
जीत के लिए उचित संयोजन ढूंढने की जद्दोजहद में संघर्ष कर रही आरसीबी ने टॉप ऑर्डर में जो भी प्रयोग किए हैं वह भी अभी तक किसी काम के नहीं रहे हैं, जबकि मीडिल ऑर्डर अपनी परेशानी से दो-चार है। इसी बीच भारत के महान बल्लेबाज रह चुके सुनील गावस्कर ने बताया है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी है। युजवेंद्र चहल को छोड़कर टीम में एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं है जो विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के माथे पर शिकन डाल सके।
यहां तक की विराट कोहली और एबीडी के रहते हुए भी इस टीम के बल्लेबाजों ने बाकी टीमों की अपेक्षा कमतर स्कोर बनाया है। यदि पिच थोड़ी बहुत चुनौती पेश करती है तो यह टीम रन बनाने के लिए बुरी तरह संघर्ष करती नजर आती है। तब तो मानो ये लगता है जैसे बेसिक बैटिंग तकनीक भी बैंगलोर के बल्लेबाजों ने ड्रेसिंग रूम में ही छोड़ दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
