Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वाका की तेजी का भय दिमागी फितरतः कुंबले

anil Kumbleपर्थ, 16 जनवरीः भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने विवादों से जुड़े सप्ताह के बाद आज यहां अपनी टीम का साहस बढ़ाते हुए कहा कि तीसरे टेस्ट मैच में वाका की तेज और खतरनाक पिच पर आस्ट्रेलियाई आक्रमण से निबटने के लिये उनकी टीम में पर्याप्त क्षमता और अनुभव है.

वर्तमान भारतीय टीम में केवल सचिन तेंदुलकर ही वाका की पिच पर टेस्ट मैच खेले हैं जिसे तेज गेंदबाजों का स्वर्ग कहा जाता है. भारतीय बल्लेबाजी को तेज गेंदबाजी के खिलाफ हमें आशंका भरी नजरों से देखा जाता है लेकिन कुंबले ने अपने बल्लेबाजों से इस चुनौती का डटकर सामना करने के लिये कहा है.

भारतीय कप्तान ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निश्चित तौर पर इसमें गेंदबाजों के लिये उछाल और तेजी है लेकिन हमारे पास क्षमता और अनुभव है. इस तरह की पिच से सामंजस्य बिठाने में समय लगता है लेकिन खेलने से अधिक यह दिमागी बातें ज्यादा हैं.

उन्होंने कहा कि पहली पारी में अच्छी शुरुआत बहुत मायने रखती है. यह रन बनाने से संबंधित है. हमारे पास क्षमता है और हमारे लिये श्रृंखला में बने रहने के लिये दोनों टेस्ट मैच जीतना बहुत महत्वपूर्ण है.

भारत के पास तीन बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं और कुंबले को लगता है यह इस मैच में इसे आंका जाएगा जो श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम के लिये करो या मरो का मुकाबला बन गया है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+