गोरखपुर ट्रेजडीः सहवाग के ट्वीट से भड़के लोग, कहा- शर्म करो वीरू
गोरखपुर। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को गोरखपुर ट्रेजडी पर ट्वीट करना भारी पड़ गया। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण पांच दिनों में अब तक 63 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद सहवाग ने लगातार दो ट्वीट किए जो उनकी आलोचना का कारण बन गए।
सहवाग ने ट्वीट किया- "गोरखपुर में मामूस की जिंदगियों के जाने का बहुत गहरा दुख है। अब तक 50 हजार से ज्यादा बच्चे इंसेफेलिटीस नाम की बीमारी के कारण अपनी जिंदगी खो चुके हैं।"
Deeply pained by the loss of innocent lives in #Gorakhpur . More than 50000 children have lost their lives here since encephalitis was 1/2
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 11, 2017
अपने दूसरे ट्वीट में सहवाग ने लिखा- "पहला मामला 1978 में सामने आया था, इसी साल मेरा जन्म हुआ था। मासूमों की जिंदगी बचाने के लिए हम अभी तक इस बीमारी की जड़ नहीं खोज पाए हैं। दिल टूट गया।"
first reported in 1978, the year I was born. We Still haven't figured a way to save innocent lives from a known disease. Heartbreaking !
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 11, 2017
2/2
|
सहवाग को शर्म करने की नसीहत भी दे डाली
दरअसल सहवाग की आलोचना इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने गोरखपुर घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार न ठहराते हुए सीधे अपनी बात लिख दी। गौरतलब है कि गोरखपुर घटना ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। सहवाग ने सूबे की बीजेपी सरकार का नाम नहीं लिया।
जिसके बाद इसके साथ ही लोगों ने सहवाग को शर्म करने की नसीहत भी दे डाली।
|
'मच्छरों के कारण हुई है बच्चों की मौत'
एक ने लिखा मच्छरों के कारण हुई है बच्चों की मौत, योगी के कारण नहीं... शर्म करो।
|
'बीजेपी सरकार का नाम इस घटना के लिए क्यों नहीं लिखा'
एक ने लिखा कि आपने अपने ट्वीट में बीजेपी सरकार का नाम इस घटना के लिए क्यों नहीं लिखा.. जैसा कि अपको हर चीज में षडयंत्र दिखाई देता है.. अगर गैर बीजेपी सरकार में कुछ होता है तो आप बहुत जल्द ट्वीट करते हैं।
|
'दलाली बंद करो'
एक ने लिखा दिखाई नहीं देता या सच देखने की आदत नहीं है, पूरे देश को पता है बच्चे ऑक्सीजन की कमी के कारण मरे हैं, दलाली बंद करो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications