नई दिल्ली। अक्सर जब टीम इंडिया हारती है या फिर विराट कोहली का बल्ला नहीं चलता तो उसके लिए सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को लोग गरियाने, कोसने और अपशब्द कहने लगते हैं। इस बात के लिए कई बार विराट कोहली भी लोगों पर निशाना साध चुके हैं।
लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि अनुष्का शर्मा ने इस मामले में मुंह खोला है। फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन में बिजी अनुष्का ने एक इवेंट के दौरान कहा कि जब टीम इंडिया के हारने पर मेरे पर लोग निगेटिव कमेंट करते हैं तो ये उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोगों से आप तारीफ की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
ऐसे लोग बीमार होते हैं जो कि कंप्यूटर के सामने बैठकर केवल इसी तरह की ऊंट-पटांग हरकतें करते हैं जिन पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं।
मालूम हो कि इस बात पर विराट कोहली भी लोगों को लताड़ लगा चुके हैं, उन्होंने कहा था कि हर बात के लिए अनुष्का को कोसने वाले लोग या तो कम पढ़े लिखे हैं या फिर उनकी समझ कम है।