For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या केकेआर IPL के प्लेऑफ में बना सकती है जगह?

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स का अबतक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अभी तक खेले गए 13 मैचों में कोलकाता नाईट राइडर्स को सिर्फ 6 मैच में जीत मिली है जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ केकेआर की टीम छठे स्थान पर है। केकेआर के पास अब सिर्फ एक मैच बचा है, ऐसे में अगर केकेआर की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है कि उसे यह मैच हर हाल में अच्छे अंतर से जीतना होगा।

केकेआर टीम का आईपीएल के लीग मैच में आखिरी मुकाबला रविववार (1 नवंबर) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। अहम बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए भी यह लीग मैच का आखिरी मुकाबला है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। जो भी टीम यह मैच हारेगी वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। हालांकि इस मैच में महज जीत से केकेआर की प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं होगी। उसे दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

प्लेऑफ के लिए अभी तक चार टीमों का नाम सामने नहीं आ सका है। सिर्फ मुंबई इंडियंस की टीम आधिकारिक रूप से 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंची है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। लीग में अन्य टीमों की बात करें तो पंजाब के पास भी अब सिर्फ एक मैच बचा है जोकि सीएसके खिलाफ है। ऐसे में पंजाब को भी यह मैच बड़े अंतर के साथ जीतकर दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर होना पड़ेगा।

राजस्थान की टीम का भी लीग में आखिरी मुकाबला केकेआर से होगा। वहीं सनराईजर्स हैदराबाद की बात करें तो हैदराबाद के दो मैच आरसीबी के खिलाफ और मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद को दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करना होगा। एक भी मैच हारने पर हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 16:24 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+