क्या टूट गया रहाणे के विश्व कप खेलने का सपना, ये 3 पारियां भी काम नहीं आईं
नई दिल्ली। अजिंक्या रहाणे को उस समय बडा़ झटका लगा जब टीम चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही 2 टी20 मैचों और 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले 2 मुकाबलों के लिए नहीं चुना। यह अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रहीं थी कि जो टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी जाएगी, वो ही विश्व कप के संभावित 15 में रखी जाएगी। लेकिन रहाणे के शामिल ना होने से ऐसा लगने लगा है कि क्या सच में उनका विश्व कप 2019 खेलने का सपना टूट गया है।

ये 3 पारियां भी काम नहीं आईं
यह तो साफ है कि पिछले कुछ महीनों से रहाणे फाॅर्म से बाहर चल रहे हैं। इसका परिणाम उन्हें टीम से बाहर होने के रूप में भुगतना पड़ा, लेकिन रहाणे पिछली कुछ घरेलू पारियों में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पिछली 4 पारियों में 3 शानदार अर्धशतक जड़ चुके हैं। रहाणे ने 23 जनवरी को इंग्लैंड लाॅयंस के खिलाफ 59 और 25 जनवरी को 91 और फिर ईरानी ट्राॅफी में विदर्भ के खिलाफ 87 रनों की पारी खेली, पर फिर भी वह चयनर्काओं का भरोसा नहीं जीत सके। वहीं उनकी यह खेली गई पारियां भी वनडे फाॅर्मेट के लिहाज से धीमी रहीं।

टीम ऐलान होने से पहले जागी थी वापसी की उम्मीद
आस्ट्रेलिया के खिलाफ जब भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ था तो मुख्य चयनकर्ता ने रहाणे की वापसी की उम्मीद जताई थी। लगने लगा कि उन्हें परखा जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। प्रसाद ने हालांकि कहा था कि रहाणे अभी भी विश्व कप की दाैड़ में बने हुए हैं और सबकी नजर उनके प्रदर्शन पर भी है। वहीं कप्तान विराट कोहली भी कई बार कह चुके हैं कि रहाणे ऐसे बल्लेबाज हैं जो बिखरती टीम को संभालने में दम रखते हैं। लेकिन अब विश्व को शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में रहाणे की वापसी संभावित 15 में भी थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है।

पर बंद नहीं हुए रास्ते
ऐसा भी नहीं है कि रहाणे को टीम में ना रखा जाए। अगर रहाणे को वापसी करनी है तो उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दाैरान अंबाती रायुडू और केदार जाधव के प्रदर्शन पर नजर रखनी होगी। यदि यह दोनों बल्लेबाज फेल हुए तो रहाणे के चांस बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी रहाणे को खुद को एक और जगह साबित करना पड़ेगा। यह जगह है आईपीएल टूर्नामेंट की। रहाणे को हर हाल में मार्च के अंत से शुरू हो रहे आईपीएल के दाैरान बल्ले के साथ लगातार चाैंकाने वाला प्रदर्शन करना होगा ताकि टीम चयनकर्ता उन्हें संभावित 15 में जगह देने पर विचार कर सकें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
