आखिर क्यों क्रिस गेल चाहते हैं दीपिका संग सेल्फी लेना?
चेन्नई। क्रिस गेल, क्रिकेट की दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज और निजी जिंदगी में बेहद ही बिंदास, ने एक बार फिर से दोहराया है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण के साथ सेल्फी खिंचवाना चाहेंगे।
मिलिए गेल के नये Drinking पार्टनर से, कसम से बहुत क्यूट है
क्रिस गेल ने ये बात मंगलवार को चेन्नई के एक कॉलेज में तमिलनाडु प्रीमियर क्रिकेट लीग को प्रमोट करते वक्त कही जहां उनके साथ उनकी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो भी मौजूद थे। दोनों ही खिलाड़ी इस समय भारत में हैं और जमकर तमिलनाडु प्रीमियर क्रिकेट लीग का प्रमोशन कर रहे हैं।
बेटी संग फोटो शेयर करने क्रिस गेल हुए इमोशनल, जानिए क्यों?
ग्रेल के प्रति लोगों की दीवानगी यहां जमकर देखी गई, गेल ने भी लोगों को निराश नहीं किया, उन्होंने बच्चों और बड़ों के साथ कई जगह सेल्फी खिंचवाई और बच्चों के साथ डांस भी किया जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर किया।
मीडिया ने मुझे विलेन बनाया..वो तो पहले ही मुझे घूर रही थी: गेल
बच्चों ने जब गेल से पूछा कि अगर आपको मौका मिले तो आप किस सेलिब्रिटी का ऑटोग्राफ लेना पसंद करेंगे, तो जवाब में गेल ने कहा, 'ऑटोग्राफ का जमाना गया, अगर मुझे मौका मिले तो मैं दीपिका पादुकोण के साथ सेल्फी लेना चाहूंगा। वो बहुत खूबसूरत और हॉट है और इसलिए मुझे बहुत पसंद है।'
जानिए क्रिस गेल क्यों पहनते हैं 333 नंबर की जर्सी?
गौरतलब है कि जब गेल सोनी के मशहूर शो 'कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बने थे तो भी उन्होंने ये ही कहा था कि अगर उन्हें चांस मिले तो वो दीपिका पादुकोण संग सेल्फी लेना चाहेंगे।
A video posted by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
