For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विलियमसन ने बताया वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड से कहां हुई चूक

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल की जैसी उम्मीद की जा सकती थी उससे कहीं अधिक शानदार क्रिकेट मैच देखने को मिला। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने सुपर ओवर में मैच जीता। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 241 रन बनाए वहीं इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और जॉस बटलर की अर्धशतकीय पारी की वजह से वो मैच टाई करवा पाए। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई फाइनल सुपर ओवर में खेला गया। इंग्लैंड ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत के लिए 16 रनों का लक्ष्य दिया और यह भी टाई हो गया लेकिन अधिक बाउंड्री हिट करने की वजह से इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।

जिसके लिए भागे, वह वास्तव में रन नहीं था-

जिसके लिए भागे, वह वास्तव में रन नहीं था-

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट के अवार्ड से नवाजा गया। विलियमसन ने वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद जो कहा वो किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के लिए बड़ी ही प्रेरणादायक बात हो सकती है। उन्होंने कहा "यह वाकई एक एक्स्ट्रा रन नहीं था जिससे हम हार गए। इस मैच में कई ऐसे क्षण थे जो किसी भी टीम की तरफ जा सकते थे। इंग्लैंड ने जिस तरह का खेल खेला वो बधाई के हकदार हैं और यह जीत उनका हक है।"

वर्ल्ड कप 2019 : इंग्लैंड पहली बार बना चैंपियन, किसे मिला कौन सा अवार्ड

बस छूकर निकल गया विश्व कप-

बस छूकर निकल गया विश्व कप-

पिच पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "300 रन वाली पिच हमें नहीं मिली जैसी उम्मीद की जा रही थी। न्यूजीलैंड की टीम ने दिल और जान से मैच खेला और हमें इस स्टेज तक पहुंचाया लेकिन यह ऐसे खत्म नहीं होना चाहिए था। बहुत सारे खिलाड़ी दुखी हैं, यह हार वाकई दिल को तोड़ने वाला है।" सचिन तेंदुलकर ने विलियमसन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के अवार्ड से नवाजा। न्यूजीलैंड की टीम के लिए बेन स्टोक्स का बाउंड्री पर ट्रेंट बोल्ट के द्वारा लिया कैच जो छक्का हो गया और मार्टिन गुप्टिल का ओवर थ्रो जो स्टोक्स के बल्ले से लगकर चार रनों के लिए चला गया दो टर्निंग प्वाइंट था।

कहां हुई टीम से चूक ?

कहां हुई टीम से चूक ?

विलियमसन ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कहां उनकी टीम से चूक हुई जिसकी वजह से वो मैच हार गए। केन ने कहा "हम थोड़ा अधिक सोच रहे थे, हमें लगा कि कम से कम 10-20 रन और अधिक होते लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल के लिए यह टोटल काफी था। हमारे गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को प्रेशर में रखा और यह मैच अंतिम गेंद तक गया फिर सुपर ओवर के भी अंतिम गेंद तक गया लेकिन ओवर ऑल यह शानदार मैच था। जब स्टोक्स के बल्ले से वह गेंद (ओवर थ्रो) लगा तो वह क्षण हम लोगों के लिए तकलीफदेह था। मैं उम्मीद करता हूं कि इस तरह के मैच में दुबारा ऐसी चीजें न हो। लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन सुपर ओवर में जरूरी था क्योंकि हम छोटी बाउंड्री को टारगेट कर रहे थे। इतने शानदार मैच में छोटी-छोटी गलतियों को पिन प्वाइंट नहीं कर सकते हैं।"

फाइनल मैच के दौरान भद्दे कपड़े पहन मैदान में घुसी महिला, पॉर्न साइट को किया प्रमोट

Story first published: Monday, July 15, 2019, 2:38 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+