For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी फैन्स से मिल रहे सपोर्ट पर क्या बोले कोहली

नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि भारत रविवार को टूर्नामेंट के अपने सातवें मैच में एजबेस्टन, बर्मिंघम में इंग्लैंड को हरा देगा क्योंकि इससे उनकी टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस तथ्य से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि पाकिस्तान के प्रशंसक उनका समर्थन करेंगे और उन्होंने इसकी सराहना की। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टाॅस के दाैरान कहा, '' ईमानदार होने के लिए मैंने यह नहीं देखा कि बाहर क्या हो रहा है। लेकिन मुझे विश्वास है कि पाकिस्तानी प्रशंसक हमारा समर्थन करेंगे, जो कि एक दुर्लभ चीज है।"

पाकिस्तान शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन विकेट की जीत के बाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम ने टूर्नामेंट में अब तक आठ में से चार मैच जीते हैं और नौ अंक हासिल किए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ जीत की जरूरत है। वहीं इंग्लैंड का भारत के खिलाफ हारना जरूरी है तभी पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

बता दें कि हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच इस विश्व कप में एक बार आमना-सामना हो चुका है जिसमें भारत ने 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। यह भारत की पाकिस्तान पर विश्व कप इतिहास में लगातार 7वीं जीत रही। इस मैच के बाद पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ा था। इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही माहौल गर्म था और जिस दिन मैच हुआ उस दिन यह मैच ट्वीटर पर छाया रहा। यह मैच सबसे ज्यादा ट्वीट हासिल करने वाला वनडे मैच बन गया है। इस मैच को लेकर 29 लाख ट्वीट किए गए। वहीं यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच भी रहा। अब फैंस फिर से चाह रहे हैं कि सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान का मैच हो।

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 17:37 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+