
सचिन ने की कोहली के बल्लेबाजी की तारीफ
विराट कोहली ने 10 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन 204 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 687 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 28 वर्षीय विराट कोहली पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट इतिहास में लगातार 4 टेस्ट श्रृंखलाओं में चार दोहरे शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने इसी के साथ सर डॉन ब्रेडमैन और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा। ब्रेडमैन और द्रविड़ ने तीन लगातार सीरीज में तीन दोहरे शतक लगाए थे।

कोहली ने लगातार 4 सीरीज में लगाए दोहरे शतक
विराट कोहली के दोहरे शतक का आगाज कैरिबियन द्वीप से हुई थी जब जुलाई 2016 में वेस्टइंडीज के दौरे पर उन्होंने पहला दोहरा शतक लगाया था। उस समय कोहली ने 200 रनों की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने के बाद कोहली स्वदेश लौटे और यहां न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिर से उनके बल्लेबाजी का जौहर देखने को मिला।

सचिन ने तोड़ा ब्रेडमैन और द्रविड़ का रिकॉर्ड
टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रनों की पारी खेली और उसके इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 235 रन बनाए। कोहली ने 235 रनों की शानदार पारी इंग्लैंड के वानखेड़े स्टेडियम में खेली। अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में कोहली ने एक बार फिर दोहरा शतक जमाकर नए रिकॉर्ड कायम किया।

भगवान करे तुम्हारा बैट हमेशा इसी तरह रहे: तेंदुलकर
विराट कोहली की शानदार पारी का आंकलन करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कोहली के बल्ले को लेकर खास टिप्पणी की है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने भारतीय कप्तान की पारी की जमकर सराहना की है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में कहा कि तुम्हारे बल्ले का स्वीट स्पॉट ये बतलाता है कि तुम इस समय बेहद अच्छे फॉर्म हो, तुम्हें स्कोरबोर्ड की जरुरत नहीं है। भगवान करे तुम्हारा बैट हमेशा इसी तरह रहे। सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की तस्वीर के साथ ये ट्वीट किया है।


Click it and Unblock the Notifications