बिना मैच खेले टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप से हो जाएगी बाहर
नयी दिल्ली। आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला से होना है। मोहाली के मैदान में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आपस में भिड़ेगी और इसके साथ ही चौथा सेमीफाइनलिस्ट मिल जाएगा। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहले से ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। ऐसे में आज के मुकाबले का विजेता सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।
लेकिन मोहाली में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल पिछले दो दिनों से पंजाब और उसके आसपास के इलाकों में बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आज मोहाली में बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो मैच बारिश की भेट चढ़ जाएगा। ऐसे में सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली टीम का फैसला रनरेट के हिसाब से होगा।
ऐसे में भारत का बाहर होना तय है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और भारत ने तीन में से दो-दो मैच जीते है। दोनों के 4-4 प्वाइंट है, लेकिन रन रेट के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया से आगे है। ऐसे में रनरेट के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
